Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव परिणाम भाजपा के लिए उत्साह बढ़ाने वाले साबित हुए हैं। राज्य में भाजपा ने कुल 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा पहले से और अधिक मजबूत होकर उभरी है। जानकार मानते हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना समेत कई अन्य योजनाओं को जमीनी धरातल पर लाकर जनता का दिल जीत लिया।

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव का कहना है कि केंद्र में लगातार तीसरी बार सत्ता सम्हालने के लिए मिले जनादेश के दृष्टिगत छत्तीसगढ़ में भाजपाजनों में उत्साह है। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर देश की जनता ने जो अपना विश्वास व्यक्त किया है, अब भाजपा की डबल इंजन की सरकार उस विश्वास की कसौटी पर खरी उतरने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। किरणदेव का कहना है कि ये नतीजे इस बात के प्रमाण हैं कि भारत और विशेषकर छत्तीसगढ़ की जनता जनार्दन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एक सशक्त सरकार के के लिए अपना निर्णय व्यक्त किया है।

Advertisement

वही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ की दस सीटों पर निर्णायक बढ़त और एक सीट पर मामूली मतों से दूर रह जाना यह साबित करता है कि मोदी की गारंटी पर जनता ने अभूतपूर्व भरोसा दिखाया है। हमें माता-बहनों, किसान-मजदूरों, युवाओं-बुजुर्गों हर वर्ग का समर्थन मिला है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

आमजनों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने में छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। राज्य सरकार ने राज्य के 18 लाख से अधिक पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी और अंतर की राशि 13,320 करोड़ रुपए 24.72 लाख किसानों को देने का काम किया। महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने के माताओं-बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि भेजी है। इसका परिणाम है कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ ने डबल इंजन लगाते हुए विकास की गति बढ़ाने के लिए भाजपा के 10 सांसद चुने हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें OPINION: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने झोंकी ताक़त, लोकसभा चुनाव के दौरान किया प्रचार बनेगा जीत का आधार