Jharkhand News: झारखंड के कृषि मंत्री बादल ने कहा है कि सोरेन सरकार के कार्यकाल में कृषि विभाग लाखों किसानों तक पहुंच गया है। आगामी साल में और कई किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य है। पांच वर्ष के कार्यकाल में सरकार 58 लाख बिरसा किसानों की फौज तैयार कर लेगी। ताकि हर किसान को कुछ न कुछ शासकीय योजनाओं का लाभ मिले।

Advertisement

कृषि मंत्री बादल ने कहा है कि इसके लिए विभाग काम कर रहा है। इसके लिए नयी तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। इससे बार-बार शासकीय योजना का लाभ लेनेवाले किसानों की पहचान हो जायेगी।

Advertisement

मंत्री ने कहा कि यह आंकड़ा केवल दिखाने के लिए नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को समृद्ध करना ही सरकार का लक्ष्य है। विभाग कमिटमेंट के साथ कार्य रहा है। शुरूवातों के बाद अब काम दिखने लगा था। ऐसे में सूखा आ गया, किसान टूटे हुए हैं, इसलिए अब बिजली विभाग बिल बकाये पर उनका कनेक्शन काट रहा है।

Advertisement

इधर कृषि सचिव ने बताया कि अधिकारियों को नये आइडिया लेकर आने आना चाहिए। पारम्परिक खेती करने से किसानों की आय बहुत नहीं बढ़ा सकते हैं। झारखंडकी अर्थव्यवस्था के लिए कृषि महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि विभाग प्रयास कर रहा है। कई नयी योजनाएं भी ली गयी हैं. इसका असर दिखाई देगा। खेती को बढ़ावा देने के लिए सिंचाई की पूरी व्यवस्था जरूरी है।

Advertisement

कृषि मंत्री बादल ने बताया कि नयी तकनीक के जरिये बार-बार सरकारी योजना का फायदा लेनेवाले किसानों की पहचान की जायेगी। वहीं रबी मृत्युंजय वर्णवाल ने जानकारी दी कि झारखंड सरकार से सूखा राहत लेने के लिए लाखों किसानों ने आवेदन किया है।

यह भी पढ़ें Jharkhand News: महिलाओं के लिए पेंशन पाने की आयु सीमा घटाकर की जाएगी 50 साल, सोरेन सरकार ने लिया फैसला