OPINION: पंजाब की भगवंत मान सरकार शिक्षा की अलख जगा रही है। बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं। उन्होंने पूरी मेहनत और लगन से खासकर गरीब बच्चों के सपने बुन रहे हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई ऐसे काम किए हैं, जो पंजाब के क्षेत्र में कभी हुआ ही नहीं है। इस बीच उन्होंने एक और चौंकाने वाला ऐलान किया है, जो पंजाब के इतिहास में पहली बार बन गया।
सीएम भगवंत मान ने पंजाब के छात्र-छात्राओं को मुफ्त मार्गदर्शन और परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया है। ऐसा कार्यशाला पंजाब के इतिहास में पहली बार हो रहा है। पंजाब सरकार का मकसद है कि बच्चों को आईआईटी-जेईई और एनईईटी की प्रवेश परीक्षा लिए तैयार करना। जिससे वो आसानी से इन प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सके।
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र करेंगे तैयारी
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का कहना है कि यह शिक्षा क्रांति की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का अभिनव कदम है। यह पहला शिविर है, जिसमें पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करेंगे। उन्हें मुफ्त क्लास दी जाएगी। इन बच्चों के साथ सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है।
पैसों के अभाव में बच्चों के सपने नहीं रहेंगे अधूरे
भगवंत मान सरकार की यह पहल गरीब विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के सपनों को साकार करने में अहम योगदान देगी। पैसों के अभाव में अब किसी बच्चे के सपने अधूरे नहीं रह जाएंगे। अब कोई भी विद्यार्थी जो उड़ना चाहते हैं, भगवंत मान सरकार उन्हें अपना पंख दे रही है। वे अब पूरे आसमान में उड़ सकते हैं।
भारी संख्या में छात्रों ने कराया पंजीकरण
यह शिविर अमृतसर के एसओई में आयोजित किया गया है, जिसमें विभिन्न स्कूलों के 600 छात्र भाग ले रहे हैं और उन्हें कंपीटेटिव परीक्षाओं के लिए 360 रणनीतियां सिखाई जाएंगी। लगभग 1500 मेडिकल और गैर-मेडिकल छात्रों का पंजीकरण किया गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग