पंजाब सरकार मिड डे मील कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात लेकर आई है। प्रदेश सरकार सभी मिड डे मील कर्मचारियों का सेहत बीमा कराने जा रही है। इसके लिए सरकार की ओर से प्रस्ताव की मांग की गई है।
भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार ने मिड डे मील वर्कर्स के लिए हेल्थ बीमा की पहल की शुरुआत कर दी है। इसके लिए बीमा कंपनियों की ओर से प्रस्ताव मांगा गया है। इसको लेकर एक पब्लिक नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
नोटिस में कहा गया है कि मिड डे मील सोसाइटी, पंजाब स्कूल प्रबंधन समितियों द्वारा स्कूल स्तर पर तैनात कुक और हेल्पर्स के लिए स्वास्थ्य बीमा देने के लिए संगठनों की तलाश कर रही है। इसके लिए इच्छुक फर्म या संगठन अपना प्रस्ताव भेज सकते हैं। इस प्रस्ताव को mdmpunjab@punjabeducation.gov.in पर भेजा जा सकता है। इसकी अधिक जानकारी http://www.ssapunjab.org/mdm पर हासिल की जा सकती है।
बता दें कि हाल ही में सरकार ने मिड डे मील में किन्नू देने की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिक्षा सचिव केके यादव ने बागबानी विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी संभावनाएं तलाश करने के लिए कहा था।
लेकिन किन्नू का मौसम खत्म होने की कगार पर है यही वजह है कि सरकार ने छात्रों को मिड डे मील में एक केला देने का आदेश जारी किया था। गौर करने वाली बात है कि प्रदेश में बच्चों को मिड डे मील में अलग से पांच रुपए दिए जाएंगे ताकि बच्चों को हफ्ते में एक दिन फल मिल सके।
पंजाब में 15.93 लाख बच्चे मिड डे मील के लिए रजिस्टर्ड हैं। यानि प्रदेश में हर हफ्ते दस हजार क्विंटल किन्नू की जरूरत होगी। कृषि विभाग के पूर्व कमिश्नर डॉक्टर बलविंदर सिंह सिद्धू का कहना है कि किन्नू खाने से बच्चे खांसी, जुकाम, बुखार से बचेंगे। सरकार के पास अच्छा मौका है कि वह इस योजना को दिल्ली में भी लागू करवाए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- 3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट