दिल्ली सरकार वन टाइम वाटर बिल सेटेलमेंट स्कीम लाने जा रीह है। जिसके तहत दिल्लीवासियों को बकाय बिलों और अन्य समस्याओं को समाधान किया जा सकेगा। स्कीम की के बारे में दिल्ली के जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली में 27 लाख उपभोक्ताओं में से 10 लाख से ज्यादा लोगों का पानी का बिल बकाया है, इन्हें इस स्कीम का फायदा मिलेगा।
वन टाइम वाटर बिल सेटेलमेंट स्कीम के तहत दिल्ली सरकार ने कई अहम प्रावधान किए हैं। स्कीम के बारे में दिल्ली के जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने विस्तार से बताया है। मंत्री ने कहा कि इस स्कीम के दिल्ली के 27 लाख उपभोक्ताओं में से 10 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होने वाला है।
मंत्री ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड की ओर भेजे गए बढ़े बिल की समस्या का भी नई स्कीम के तहत समाधान किया जाएगा। मंत्री ने कुछ इलाकों में आए गलत बिलों का जिक्र करते हुए कहा कि संगम विहार से लेकर साउथ एक्स इलाके जैसे सभी वर्ग के लोगों के बढ़े हुए बिल आए हैं।
वन टाइम सेटलमेंट स्कीम जून 2023 में बोर्ड द्वारा पास की गई थी, जिसके तहत मान लीजिए 1 लाख के बिल के 7 हजार रुपये भरने होंगे। इसके बाद नया खाता शुरू हो जाता है। मंत्री ने कहा कि नए फॉर्मूले के तहत 60 प्रतिशत लोगों को बिल जीरो हो जाएगा।
दिल्ली जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि लोग दिल्ली में पेयजल की भी समस्या से जूझ रहे हैं। कोरोना के दौरान डेढ़ साल तक मीटर रीडर ने रीडिंग नहीं ली। आज 40% लोग बढ़े हुए बिल से परेशान हैं और वो बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। बिलिंग के नेट में आने के लिए किसी का मीटर खराब है तो उन्हें मीटर ठीक करवाना होगा।
मंत्री ने बताया कि जल्द ही वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। कैबिनेट से पास होने के बाद लोगों को बिल भुगतान करने के लिए 4 महीने का समय मिलेगा। मंत्री ने कहा कि स्कीम का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग