मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यानाथ के प्रतिनिधित्‍व वाली सरकार में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावनस्थली अयोध्या को उत्तर प्रदेश की पहली सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Advertisement

बुधवार को ये जानकारी सीएम योगी आदित्‍यनाथ के कार्यालय द्वारा जारी की गई। जिसमें बताया गया कि रामनगरी में 135 सरकारी भवनों पर 7.89 करोड़ की लागत से 1,543 KV सोलर रूफ की स्थापना की गई है।

Advertisement

इसके अलावा 11.57 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। इसी के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी किया जा रहा है।

बता दें 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के भव्‍य आयोजन की तैयारी चल रही है। इस आयोजन को संघ परिवार द्वारा दूसरे "राम मंदिर आंदोलन" के रूप में देखा जा रहा है, जो इस अवसर का उपयोग हिंदू समाज को जाति-पांति से ऊपर उठकर एक साथ लाने की कोशिश कर रहा है।

Advertisement

इस कार्यक्रम में देश के हर जिले से 150 से अधिक समुदायों के लोग शामिल होकर अपने समुदाय का प्रतिनिधित्व करेंगे। जो गेस्‍ट सूची तैयार की गई है उसमें बड़ी संख्या में दलित और आदिवासी समुदाय के संत शामिल हैं।

उनके अलावा, सबसे गरीब परिवारों के 10 लोग, जो झोपड़ियों में रहते हैं, लेकिन राम मंदिर निधि के लिए 100 रुपये का योगदान दिया और मंदिर का निर्माण करने वाले कार्यकर्ता भी मेहमानों में शामिल हैं। यह आयोजन समग्रता का प्रतिनिधि है

Advertisement