अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु राम लला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम पहुंचने में किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए हर तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने अयोध्या धाम के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन को मंजूरी दे दी है।
यह ट्रेन 30 जनवरी को आजमगढ़ से अयोध्या धाम के लिए रवाना की जाएगी। यह ट्रेन 30 जनवरी को गोरखपुर होते हुए अयोध्या धाम पहुंचेगी। यहां श्रद्धालुओं को राम लला के दर्शन कराने के बाद ट्रेन 31 जनवरी को गोरखपुर के रास्ता आजमगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन में सफर कर रहे श्रद्धालुओं को बेडरोल और अल्पाहार भी मुहैया कराया जाएगा।
श्रद्धालुओं के लिए रेलवे बोर्ड ने देश के हर कोने से अयोध्या धाम तक के लिए स्पेशल आस्था ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों के संचालन की जिम्मेदारी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन को दी गई है। गौर करने वाली बात यह है कि यह ट्रेन जिस भी रेलवे जोन से गुजरेगी उस जोन की ही जिम्मेदारी इसे मॉनिटर करने की होगी। ट्रेन की खासियत यह है कि यात्री इस ट्रेन से दोनों और की यात्रा के लिए टिकट बुक करा सकते हैं।
रेलवे की ओर से आस्था स्पेशल ट्रेन को चलाने के लिए रूपरेखा को तैयार कर लिया गया है। इस ट्रेन को तभी चलाया जाएगा जब इसके लिए 1600 यात्री बुकिंग कराएंगे। इस ट्रेन के लिए टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी के जरिए की जा सकती है। पीआरएस डेटाबेस में यह ट्रेन नहीं दिखेगी। लिहाजा इसे सिर्फ आईआरसीटीसी से ही बुक कराया जा सकता है। इस ट्रेन में आईआरसीटीसी के कर्मचारियों के लिए हर तीन कोच पर छह बर्थ मुफ्त में दी जाएगी।
यह ट्रेन आजमगढ़ से सुपह 6.15 बजे प्रस्थान करेगी और गोरखपुर सुबह 10.35 बजे पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 1.50 बजे यह ट्रेन अयोध्या धाम पहुंचेगी। अयोध्या धाम से यह ट्रेन शाम को 4.10 बजे प्रस्थान करेगी, 7.10 बजे गोरखपुर और रात 11.15 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग