उत्‍तर प्रदेश सरकार गन्ने की खेती करने वाले किसानों के लिए नई तकनीकी को लेकर योजना लेकर आई है। यूपी के किसान अब गन्‍नें की खेती में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का प्रयोग करेंगे। योगी सरकार के दिशा-निर्देश पर राज्‍य के चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के प्रमुख सचिव वीणा कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

Advertisement

उन्‍होंने बातया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकी का खेती में इस्‍तेमाल करने से किसानों को गन्ने की फसल में कीट का हमला तो नहीं हो इसकी जानकारी तुरंत मिल जाएगी। इसके अलावा मौसम का पुर्वानुमान पता चल जाएगा।

Advertisement

इसके अलावा एआई के तकनीक का उपयोग करके जल सिंचाई, मिट्टी के नमूने की जांच और फसलों की रोपाई समेत कई तरह की मदद किसानों को मिलेगी।

गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश में किसान 120 चीनों मिलों के लिए 574 टन गन्ने की पेराई करते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से गन्ने की पैदावार बढ़ सकेगी और किसानों को लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा गन्ना खरीद में प्रयोग होने वाले सॉफ्टसेयर में खराबी या गड़बड़ी पाए जाने के खिलाफ कठोर कार्यवाही भी सरकारी निर्देश में कही गई है।

Advertisement

प्रमुख सचिव वीणी कुमारी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में किसानों को जानकारी देने के साथ ही किसानों को इसके बारे अधिक जानकारी देने की बात कही है। इसके साथ भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए सरकार ने टोल फ्री नंबर 1800 -1213203 भी सर्कुलेट किया है।