छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में महतारी वंदन योजना लेकर आई है। इस योजना को लेकर महिलाएं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछली 5 फरवरी से इस योजना के तहत तकरीबन 60 लाख लोग आवेदन कर चुके हैं। इस योजना के लिए महिलाएं ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकती है।

Advertisement

इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 फरवरी है। इस योजना के तहत औसतन 5 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग जिलों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जहां पर महिलाएं अपने आवेदन को जमा कर सकती हैं।

Advertisement

बता दें कि इस योजना के तहत प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना के तहत आगामी मार्च माह से महिलाओं को इसका लाभ देगी। इस योजना के लिए पात्र महिलाएं बड़ी संख्या में आवेदन कर रही हैं।

इसके लिए जिलों में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। अभी तक कुल 59 लाख 82 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपए दिे जाएंगे।

Advertisement

इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए सरकार की ओर ऑनलाइन पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in की शुरुआत की गई। इस योजना के लिए सीधे यहां भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। साथ ही आवंतन पत्र की स्थिति की जानकारी भी हासिल की जा सकती है।