Haryana News: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की अगुवाई में राज्य सरकार द्वारा अंत्योदय दर्शन के अनुरूप प्रदेश के अंत्योदय परिवारों के कल्याणार्थ निरंतर नई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को अंत्योदय परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में एक वर्ष की अवधि में 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) का शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, मुख्य सूचना आयुक्त विजय वर्धन, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, पंचकूला के उपायुक्त सुशील सारवान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि सीएम मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री 23 फरवरी, 2024 को हरियाणा विधानसभा में दिए गए बजट भाषण में घोषणा की थी कि गरीब परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में हर वर्ष 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा का लाभ देने के लिए हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) की घोषणा करने का मौका मिला है। इस योजना के माध्यम से मुफ्त यात्रा का लाभ 22.89 लाख परिवारों को मिलेगा, जिनमें 1 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले करीब 84 लाख लोग शामिल हैं। लाभार्थियों को हरियाणा रोडवेज बसों में फ्यारी त्रा करने के लिए ई-टिकटिंग प्रणाली से जुड़ा एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। इस योजना के कार्यान्वयन पर करीब 600 करोड़ रुपये की राशि खर्च होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें हरियाणा: 'किसान, युवा, जरूरतमंद व महिलाओं का होगा संपूर्ण विकास', CM मनोहर लाल ने की बजट की तारीफ
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके