आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने प्रदेश सरकार की विद्या दीवेना योजना के तहत 41.59 करोड़ रुपये जारी किए। इस योजना से विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले 390 छात्रों को लाभ हुआ। इसके अलावा सीएम ने यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 106 सिविल सेवा उम्मीदवारों को जगन्नाना सिविल सेवा प्रोत्साहकम योजना के तहत 1.05 करोड़ रुपये भी वितरित किए।

Advertisement

ताडेपल्ली में अपने कैंप कार्यालय में ये धनराशि वितरित करने के बाद सीएम जगन ने कहा सरकार विदेशी शिक्षा के इच्‍छुक छात्र-छात्राओं के माता-पिता को कर्ज के जाल में फंसने से रोकने के लिए विदेशी विद्या दीवेना लागू की है।

Advertisement

इसके साथ ही उन्‍होंने बताया कि सिविल सेवा की तैयारी कर रहे उम्‍मीदवारों के लिए प्रोत्‍साहन राशि पहली बार जारी किया गया है। सीएम जगन प्रदेश सरकार के दोनों कार्यक्रमों को अद्वितीय बताया क्‍योंकि लाभार्थियों और उनके माता-पिता को आश्वस्त करते हैं कि सरकार उनके सपनों को पूरा करने में उनका समर्थन करेगी।

सीए जगन ने कहा इस बार अमेरिका के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रवेश पाने वाले 51 छात्रों की फीस के लिए 9.5 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति की है। सीएम ने बताया विदेश में पढ़ने वाले 408 छात्रों पर 107 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

Advertisement

बता दें आंध्र प्रदेश सरकार विद्या दीवेना योजना के तहत अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), पिछड़ा वर्ग (बीसी), आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) और अल्पसंख्यकों से संबंधित छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना का लाभ उन परिवारों के बच्‍चों को दिया जा रहा है जिनकी वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम है।

सीएम जगन ने कहा आंध्र प्रदेश की पिछले टीडीपी शासन में वर्ष 2016-17 के लिए 318 करोड़ रुपये का बकाया न देकर 3,326 छात्रों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए, जगन ने बताया कि उनकी सरकार इस योजना को ईमानदारी से लागू कर रही है।

Advertisement