आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी अगले साल जनवरी और फरवरी में राज्य में तीन बड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों के लिए धनराशि जारी करने का ऐलान करेंगे। इसके लिए सरकारी योजनाओं के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम जगन ने जिला कलेक्टर्स को निर्देश जारी कर दिया है। सीएम ने कहा है कि सरकारी योजनाओं को पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ पात्रों को लाभ मिलना चाहिए। सीएम ने अधिकारियों से साथ बैठक में इस बात पर जोर दिया कि योजनाओं के तहत लाभार्थियों के चयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नए साल में आंध्र प्रदेश के सीएम तीन बड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं वाईएसआर पेंशन कनुका, चेयुथा और आसरा के तहत लाभार्थियों के वित्तीय सहायता के धनराशि जारी करने का ऐलान करेंगे। साल के शुरुआती दो महीनों जनवरी और फरवरी के बीच लाभार्थियों को सहायता राशि मिलने की संभावना है।
दरअसल, सीएम जगन ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सहायता के वितरण के लिए उचित व्यवस्था की जाए। सीएम ने कहा कि वाईएसआर आसरा के लिए 23 से 31 जनवरी और चेयुथा के लिए 5 से 14 फरवरी तक सहायता वितरण का प्रबंध किया जाए।
सीएम जगन ने इस हफ्ते गुरुवार अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। जिसमें सीएम ने जिला कलेक्टरों को तीन कल्याणकारी योजनाओं को कुशलतापूर्वक लागू करने का निर्देश दिया। बैठक के बाद सीएम ने कहा कि वाईएसआरसी सरकार अपने सभी वादों पर कायम है और उसे पूरा करने के लिए मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। सीएम ने नए साल पर सरकार की ओर उठाए जाने वाले जनकल्याणकारी कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि 1 जनवरी, 2024 को 66 लाख से अधिक लाभार्थियों को 3,000 रुपये की बढ़ी हुई पेंशन वितरित की जाएगी।
सीएम ने एक बयान में कहा, "आंध्र प्रदेश सरकार ने सामाजिक पेंशन को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया है। पिछले साढ़े चार वर्षों में लाभार्थियों की संख्या 33 लाख से बढ़कर 66 लाख हो गई है, जिससे व्यय बढ़कर 1,950 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले टीडीपी शासन के तहत वाईएसआरसी शासन के तहत 400 करोड़ रुपये था।"
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग