आंध्र प्रदेश की आरोग्यश्री कार्ड धारक योजना के तहत 25 लाख रुपये तक फ्री मेडिकल ट्रीटमेंट का लाभ उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में संशोधित योजना 18 दिसंबर को लॉन्च की जाएगी। इस तारीख से पहले फिलहाल इस योजना के लाभार्थी 10 लाख रुपये तक का इलाज करा सकते हैं।
ताडेपल्ली में अपने कैंप कार्यालय में आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान ये सीएम ने ये ऐलान किया। उन्होंने कहा बेहतर इलाज पाना लोगों को अधिकार है और स्वास्थ्य और शिक्षा लाभ प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी है।
इस बैठक में सीएम जगन ने आधिकारियों को इस योजना के पात्र लाभार्थियों को आश्वस्त करने का निर्देश दिया कि वे वाईएसआर आरोग्यश्री योजना के तहत किसी भी बीमारी के लिए 25 लाख रुपये तक मुफ्त चिकित्सा उपचार का लाभ उठा सकते हैं।सीएम जगन ने इसे ऐतिहासिक पहल बताते हुए मानवीय दृष्टिकोण के साथ पात्र लाभार्थियों को इस स्कीम का पूरा लाभ पहुंचाने के लिए का निर्देश दिया।
इसके अलावा सीएम ने 1 जनवरी से जगन्नान आरोग्य सुरक्षा का दूसरा चरएा शुरू करने का निर्देश दिया और इसमें प्रत्येक मंडल के एक गांव में एक सुरक्षा शिविर और शहरी क्षेत्रों के एक वार्ड में हर सप्ताह एक शिविर आयोजित करने को कहा।
एएनएम, सीएचओ, आशा कार्यकर्ता, स्वयंसेवक, जन प्रतिनिधि और महिला पुलिस को इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए कहा। सीएम ने आरोग्यश्री के तहत मेडिकल ट्रीटमेंट का लाभ उठाने के लिए लोगों को शिक्षित करने के अलावा, वे लोगों को दिशा ऐप डाउनलोड करने में भी मदद करेंगे।
इसके अलावा अधिकारियों को निर्देश दिया कि किडनी रोगियों के अलावा अन्य क्षेत्रों में समान स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों तक भी पहुंचाया जाए। सीएम ने कहा सभी नए मेडिकल कॉलेजों में नेफ्रोलॉजी अनुभाग के साथ एक यूरोलॉजी विभाग स्थापित किया जाना चाहिए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान