उत्‍तर प्रदेश में बहने वाली गंगानदी पर अतिरिक्‍त 3 लेन पुल का जल्‍द निर्माण होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले इस थ्री लेन पुल को बनाने के लिए 531.61 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी दी है।

Advertisement

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बताया गंगा पर यह नया 3 लेन का पुल बक्सर और बलिया के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने और भीड़ को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement

इस महत्वपूर्ण विकास को संभव बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकारी को सीएम योगी ने धन्‍यवाद दिया। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा ये प्रोजेक्‍ट न केवल पटना से वाराणसी और लखनऊ की यात्रा को सुव्यवस्थित करने का वादा करती है बल्कि बेहतर कल के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 'डबल इंजन सरकार' की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

गंगानदी पर अतिरिक्‍त 3 लेन पुल के निर्माण से एनएच-922 पर बक्सर और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से एनएच (ओ) के तहत बक्सर के बीच संपर्क की सुविधा मिलेगी।

Advertisement

उन्‍होंने बताया इस विकास का उद्देश्य बिहार में बक्सर और उत्तर प्रदेश में बलिया के बीच संपर्क में सुधार करना है, जो गंगा नदी पर मौजूदा 2 लेन पुल पर वर्तमान में अनुभव किए गए यातायात की भीड़ के मुद्दों का समाधान प्रदान करता है। इसके अलावा, इस पुल के निर्माण से पटना को वाराणसी और लखनऊ से आसानी से जुड़ जाएगा, जिससे क्षेत्र में समग्र परिवहन दक्षता बढ़ेगी।

Advertisement

· ·