झारखंड सरकार राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन (National Health Mission)के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों को जल्‍द बड़ा तोहफा देने वाली है। राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन झारखंड के अधीन ऐसे अनुबंध पर रखे गए कर्मचारी जिन्‍होंने कम से कम एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है, उनको पांच प्रतिशत मानदेय का लाभ देने का निर्णय सोरेन सरकार ने लिया है।

Advertisement

वहीं तीन से पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को 10 और 15 प्रतितश एस्‍सपीरिएंस बोनस का लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश भर में कार्यरत लगभग 10 हजार अनुबंधकर्मियों को इसका फायदा मिलेगा।
ये जानकारी राष्‍ट्रीय स्‍वाथ्‍य मिशन अभियान के निदेशक सह स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के विशेष सचिव आलोक त्रिवेदी ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

Advertisement

विशेष सचिव ने बताया स्‍वास्‍य और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आरओपी 2022-24 में राष्‍ट्रीय मिशन झारखंड के तहत कार्यरत कर्मियों को अनुमान्‍य 5 प्रतिशत मानदेय में बढ़ोत्‍तरी के अनुरूप मानदेय किया जाना है। उन्‍होंने बताया कि इस मिशन के तह‍त तैनात किए गए कर्मियों जिन्‍हें 31 मार्च 2023 को कम से कम एक साल की कार्य काल पूरा होचुका है उन्‍हें डीए में पांच प्रतिशत बढ़ोत्‍तरी का लाभ मिलेगा।