नई दिल्ली: फोनपे आपको मात्र 1 रुपये में सोना खरीदने का मौका दे रहा हैं। फोनपे ने डिजिटल गोल्ड का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म होने का दावा किया है। जानकारी दें कि बीते कल यानी सोमवार को भारत के प्रमुख डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म फोनपे ने कहा कि यह 35 फीसदी मार्केट शेयर के साथ ही सोना खरीदने के लिए भारत में सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है। कंपनी ने इस साल फेस्टिव सीजन में सोने की बिक्री में छह गुना इजाफा दर्ज किया।
फोनपे ने दिसंबर 2017 में सोने की ऑनलाइन बिक्री शुरू की थी। बता दें कि पिछले 3 सालों में इसने सेफगोल्ड और एमएमटीसी-पीएएमपी के साथ साझेदारी की है ताकि देश भर के यूजर्स को ऑनलाइन सोना खरीदने मिल सके। जानकारी दे कि पूरे भारत के 18,500 से अधिक पिन कोड से ग्राहक फोनपे पर सोना खरीद चुके हैं जिनमें से अब तक छोटे कस्बों और शहरों के 60 फीसदी से अधिक ग्राहक शामिल हैं। फोनपे म्यूचुअल फंड्स एंड गोल्ड के प्रमुख टेरेंस ने कहा कि फोनपे ने त्योहारों के मौसम के पहले इस महीने सोने की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की। फोनपे जैसे भुगतान प्लेटफॉर्म में बढ़ते विश्वास, पहुंच और सुरक्षा में आसानी के कारण ग्राहक डिजिटल खरीदारी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
फोनपे के पास सोना खरीदने के लिए सबसे अच्छे डिजाइन किए गए प्लेटफॉर्म हैं और इसमें लगातार नई सुविधाएं ला रहे हैं। मालूम हो कि कंपनी ने हाल ही में अपने ग्राहकों को हर महीने सोना खरीदने में मदद करने के लिए एक रिमाइंडर सुविधा शुरू की है। फोनपे पर खरीदा गया सोना 24 कैरेट का असली सोना है जिसे ग्राहक के बजट के अनुसार कभी भी खरीदा जा सकता है और जिसकी कीमत 1 रुपए से शुरू होती है। ग्राहक सोने की डिलीवरी का विकल्प भी चुन सकते हैं और सिक्कों या बार के रूप में अपने घर तक डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी शुरूआत आधे ग्राम जितने कम मात्रा से होगी।
आपके जानकारी के लिए बता दें कि डिजिटल गोल्ड में निवेश काफी सस्ता होता है। डिजिटल गोल्ड में सिर्फ 1 रुपये से निवेश किया जा सकता है। फोनपे अपने ग्राहकों को मात्र एक रुपये में सोना खरीदने की सुविधा देता है और वो भी ही 24 कैरेट शुद्ध सोना। डिजिटल गोल्ड में सोने की गारंटी भी मिलती है। बाजार में मौजूदा भाव पर आप खरीद-बिक्री कर सकते हैं। डिजिटल गोल्ड का सबसे बड़ा फायदा है कि इसमें किसी तरह का मेकिंग चार्ज नहीं लगता। जबकि, दुकान से सोने के आभूषण की खरीद में मेकिंग चार्ज भी जुड़ता है। इसलिए यहां सोना खरीदना सस्ता पड़ता है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!