नई दिल्ली: अगर आप एक महिला है और खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती है तो खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। ऐसी बहुत सारी बिजनेस आइडियाज है जहां महिलाएं अपने घर को देखने के साथ ही साथ काम भी कर सकती है। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है बल्कि घर बैठ कर ही महिलाएं मोटी कमाई कर सकती हैं। महिलाएं घर बैठे इन टॉप 11 तरीकों से ऐसे कर सकती है मोटी कमाई
ये बात भी सच है कि आज के समय में कई महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं, अपना मुकाम खुद तय कर रही हैं। आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस कि बारे में बताएंगे जहां छोटे निवेश में हर महीने नियमित कमाई की जा सकती है। सबसे अच्छी बात तो ये है कि इसमें नुकसान ना के बराबर होने की गुंजाइश होती है। तो अगर आप भी घर बैठकर पैसे कमाना चाहते हैं तो हमारी ये खबर जरुर पढ़ें।
हम बात कर रहे है आचार के बिजनेस के बारे में। तो अगर आप कोई नया बिज़नेस शुरू करने का प्लान कर रहे हैं तो अचार का बिज़नेस एक अच्छी कमाई करने वाला बिज़नेस है। अचार हर खाने में जान डाल देना वाला एलिमेंट है। अचार के बिना थाली में खाना अधूरा सा लगता है। लेकिन, सिर्फ खाना ही नहीं यह आपकी आमदनी में भी तगड़ी कर सकता है। अचार एक ऐसी खाने की चीज है जो भारत के हर घर में उपयोग होता है। शादियों में, पार्टियों में, और आमतौर पर घरो में खाने के साथ अचार को खाना बहुत पसंद किया जाता है। खाने के साथ अचार, खाने को और भी ज्यादा स्वादिस्ट बना देता है। महिलाएं अचार मेकिंग बिजनेस की शुरुआत घर से ही कर सकती है। जब बिजनेस बढ़ने लगे तब अलग से जगह लेकर इस बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं।
इसके लिए बहुत मोटी पूंजी नहीं चाहिए। छोटी पूंजी से ही बिजनेस को शुरू किया जा सकता है। आप भी अचार बनाने का कारोबार घर में शुरू कर सकते हैं। यह कारोबार न्यूनतम 10 हजार रुपए में शुरू हो जाता है। इससे आपको 25 से 30 हजार रुपए तक की कमाई हो सकती है। यह कमाई आपके प्रोडक्ट की डिमांड, पैकिंग और एरिया पर भी निर्भर करती है। अचार को ऑनलाइन, थोक, रिटेल मार्केट और रिटेल चेन को बेच सकते हैं।
अचार मेकिंग बिजनेस के लिए कम से कम 800 से 1000 वर्गफुट की जगह होनी चाहिए। अचार तैयार करना, अचार सुखाना, अचार को पैक करना इत्यादि के लिए खुली जगह की दरकार होती है। अचार को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए अचार को बनाने की विधि में बहुत ही साफ सफाई की दरकार होती है तब ही आचार अधिक दिन तक बरक़रार रहता है। ये कोई जरुरी नहीं है कि केवल आम के अचार का ही बिजनेस किया जा सकता है। आम के अलावा भी बहुत प्रकार के अचार होते है जिसकी मार्केट बहुत मांग होती जैसे आवला का अचार, कुछ प्रकार की सब्जियों का अचार। ये आप पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार के अचार का व्यापार शुरू करते है। ये एक प्रकार का लघु उद्योग है जिसे आप अपने घर से भी शुरू कर सकते है।
अचार मेकिंग बिजनेस को 10 हजार रुपए की लागत लगा कर इसका दुगना मुनाफा कमाया जा सकता है। पहली मार्केटिंग में लागत की सारी राशि वसूल हो जाती है और उसके बाद सिर्फ मुनाफा ही मुनाफा होता है। इस छोटे बिजनेस को मेहनत लगन और नये नये प्रयोग के द्वारा बड़ा बिजनेस बनाया जा सकता है। इस बिजनेस का मुनाफा हर महीने मिलेगा और मुनाफे में बढ़ोतरी भी होती हुई मिलेगी।
अचार मेकिंग बिजनेस के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होती है बिजनेस शुरू करने के लिए फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड आथोरिटी (एफएसएसएआई) से लाइसेंस प्राप्त किया जा सकता है इस लाइसेंस के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर कर आवेदन किया जा सकता है। अचार के बहुत से प्रकार होते है आप को जिस भी प्रकार का अचार बनाना है उसके लिए आप अपने जरुरत के हिसाब से नीचे दिए गए सामग्री का इस्तेमाल कर सकते है। जैसे ताजे फल और सब्जियों में - आम, गाजर, मूली, मिर्च, निम्बू, लहसुन, कटहल, अदरख, करेला आदि फल और सब्जियां।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग