नई दिल्ली। दिवाली के दौरान धनतेरस पर देश में काफी लोग कार खरीदना पसंद करते हैं। वहीं देश में ज्यादातर कार को लोन लेकर ही खरीदा जाता है। ऐसे में अगर कार लोन लेने के लिए सही बैंक का चयन न किया जाए तो भारी नुकसान हो सकता है। देश के सभी बैंक कार लोन देते हैं। लेकिन हम यहां पर उन बैंकों के नाम और उनकी कार लोन की ब्याज दर बता रहे हैं, जो काफी सस्ते हैं। देश में इस वक्त एक बैंक सबसे सस्ता कार लोन दे रहा है। आइये जानते हैं इस बाकी के साथ इस बैंक की भी ब्याज दर।
-भारतीय स्टेट बैंक : 7.70 % से शुरू
-आईसीआईसीआई बैंक : 8.00 % से शुरू
-इंडियन ओवरसीज बैंक : 7.55 % से शुरू
-जम्मू कश्मीर बैंक : 7.95 % से शुरू
-केनरा बैंक : 7.30 % से शुरू
-इंडियन बैंक : 8.05 % से शुरू
-एचडीएफसी बैंक : 8.80 % से शुरू
-करूर वैश्य बैंक : 9.00 % से शुरू
-तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक : 9.70 % से शुरू
-पंजाब नेशनल बैंक : 7.55 % से शुरू
-यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : 7.40 % से शुरू
-सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : 7.25 % से शुरू
-साउथ इंडियान बैंक : 8.75 % से शुरू
-आईडीबीआई बैंक : 9.20 % से शुरू
-कर्नाटका बैंक : 8.50 % से शुरू
-फेडरल बैंक ऑफ इंडिया : 8.75 % से शुरू
-पंजाब और सिंध बैंक : 7.10 % से शुरू
सबसे सस्ता कार लोन इस वक्त पंजाब एंड सिंध बैंक दे रहा है। इस बैंक का कार लोन 7.10 फीसदी से शुरू होता है। अगर इस बैंक से 7 साल के लिए 1 लाख रुपये का कार लोन लिया जाए तो इसकी मासिक किस्त 1,514 रुपये की आएगी।
-अगर बैंक के कार लोन की ब्याज दर 7.50 है, तो उसकी 7 साल के लिए 1 लाख रुपये के लोन की किस्त 1,534 रुपये महीने की होगी।
-अगर बैंक के कार लोन की ब्याज दर 8.00 है, तो उसकी 7 साल के लिए 1 लाख रुपये के लोन की किस्त 1,559 रुपये महीने की होगी।
-अगर बैंक के कार लोन की ब्याज दर 8.50 है, तो उसकी 7 साल के लिए 1 लाख रुपये के लोन की किस्त 1,584 रुपये महीने की होगी।
-अगर बैंक के कार लोन की ब्याज दर 9.00 है, तो उसकी 7 साल के लिए 1 लाख रुपये के लोन की किस्त 1,609 रुपये महीने की होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान