नई दिल्ली: अगर आप गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते है तो ये आपके लिए बड़े काम की खबर है। गैस सिलेंडर का इस्तेमाल गांव में भी काफी बढ़ गया है। उज्ज्वलता स्कीम के तहत अब उपभोक्ताओं को 5 किलो का एलपीजी सिलेंडर भी प्राप्त हो रहा है। इसका लाभ अबतक 3 करोड़ से ज्यादा लोग उठा चुके है। ऐसे में अगर आप 16 किलोग्राम का सिलेंडर नही खरीदना चाहते तो 5 किलोग्राम का छोटा सिलेंडर घर मंगवा सकते है। अच्छी बात ये है कि 5 किलो का सिलेंडर प्राप्त करने के लिए एक्स्ट्रा चार्जेज नहीं देने पड़ते, इसके साथ ही साथ सब्सिडी का भी पूरा लाभ मिलता है।
5 किलो का सिलेंडर प्राप्त करना बेहद आसान है। यदि आप 5 किलो का सिलेंडर लेना चाहते हैं तो किसी भी गैस एजेंसी में संपर्क कर होम डिलीवरी करा सकते हैं। इसके अलावा, अपने नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क कर भी यह सिलेंडर ले सकते हैं। 5 किलो का सिलेंडर अब उपभोक्ताओं को 2 घंटे के अंदर ही प्राप्त हो जाता है। हालांकि, इसके लिए कम से कम 25 रुपये चार्ज किए जाते हैं। आप इस नंबर 1800 22 4344 पर फोन करके अपने घर में आराम से एक मिनी भारत गैस 5 किलो का सिलेंडर ऑर्डर देकर। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए, आपको पहचान के प्रमाण उपलब्ध कराने की जरूरत होगी।
- बता दें कि अगर आप 5 किलो का सिलेंडर बुक करना चाहते है तो इसके लिए 24 घंटे टोल फ्री नंबर पर ऑर्डर बुक किया जा सकता है।
- ऑर्डर के बाद वितरण सुबह 9 बजे से शाम के 9 बजे तक होगा।
- रात को 9 बजे के पश्चात बुक ऑर्डर को अगले दिन 9 बजे के बाद से वितरित किया जाएगा।
- ऑर्डर बुक होने के बाद 2 घंटे के भीतर कनेक्शन / सिलेंडर को फिर से भरकर ग्राहक के घर पर दिया जाएगा।
- डायल-ए-मिनी वर्तमान में देश के अहमदाबाद, बैंगलोर, दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, हैदराबाद, मुंबई और पुणे इन 8 शहरों में उपलब्ध है।
यदि आप शहर से बाहर जा रहे हैं या किसी भी अन्य कारण से गैस सिलेंडर और प्रेशर रेग्युलेटर वापस करना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं और निम्नानूसार पूनर्भुगतान मिल सकता है। वापसी खरीद की तारीख से 5 साल के भीतर है, तो गैस और करों की लागत को छोड़कर सिलेंडर का खरीद मूल्य और प्रेशर रेग्युलेटर का 50 फीसदी। वापसी खरीद की तारीख से 5 वर्ष के बाद है तो 100 रु लगेगा। यह विकल्प केवल भारत पेट्रोलियम द्वारा प्रदान किया जाता हैं। कृपया खरीद के सबूत को सम्हालकर रखें।
इसके लिए आपको सबसे पहले mylpg.in पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपको अपने एलपीजी सर्विस प्रोवाइडर को चुनना होगा। अब आपको ज्वाइन डीबीटी पर क्लिक करना होगा। अब यहाँ नजर आ रहे कई ऑप्शन में आपको दूसरे यानी 'If you do not have Aadhaar Number Click here to join DBTL' ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित