नई दिल्ली, जुलाई 20। जो भी व्यक्ति नौकरी करता है। उसके पास एक सैलरी अकाउंट होता है। जिसमे उसकी सैलरी आती है। यह खाता कंपनी के कहने पर खुलवाया जाता है। अब सवाल उठता है कि सैलरी अकाउंट और सेविंग अकाउंट दोनो अलग कैसे है और दोनो में अंतर क्या है। चलिए जानते है कि सैलरी अकाउंट और सेविंग्स अकाउंट में क्या अंतर होता है और दोनो खाते के फायदे क्या है।

Advertisement

सैलरी अकाउंट क्या होता है

सैलरी अकाउंट को कंपनियों के कहने पर खोला जाता है। संस्था के हर कर्मचारी को अपना सैलरी खाता मिलता है। हर एक कर्मचारी को निजी सैलरी खाता मिलता है, जहां हर महीने उसकी सैलरी आती है।

Advertisement
सेविंग्स अकाउंट क्या होता है

बचत खाता को कोई भी व्यक्ति खुलवा सकता है, आम तौर पर, जो लोग सैलरीड नहीं होते हैं, वे रोजाना के जीवन में अपने फाइनेंस को मैनेज करने के लिए बचत खाता खोलते हैं। उन्हें इससे ब्याज कमाने वाला डिपॉजिट अकाउंट मिल जाता है।

सैलरी खाते के फायदे

1. सैलरी अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने का कोई नियम नही है।
2. सैलरी अकाउंट में तीन महीने तक कोई सैलरी नही आती तो ये सैलरी अकाउंट से जनरल अकाउंट में बदल जाता है।
3. सैलरी अकाउंट के साथ आपको निजी चेक-बुक मिलती है।
4. दो वर्ष या इससे ज्‍यादा समय वाले बचत खाता पर ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलती है। ओवरड्राफ्ट रकम की लिमिट दो महीने के बेसिक सैलरी जितनी होती है। ओवरड्राफ्ट की सुविधा के तहत अगर आपके बैंक आकउंट में कोई बैलेंस नहीं है, तो भी आप एक तय लिमिट तक पैसे निकाल सकते हैं।
5. सैलरी अकाउंट धारक की मृत्‍यु होने पर बीस लाख रुपये तक का पर्सनल एक्‍सीडेंट इंश्‍योरेंस मिलता है।

UPI का नया फीचर, नहीं होगी salary खत्म होने की टेंशन| Single block& multiple debit| Good Returns
सेविंग अकाउंट के फायदे

1. सभी सरकारी और निजी बैंक अपने सेविंग अकाउंट पर एयर एक्सीडेंट समेत जीवन बीमा कवर ऑफर कर रहे हैं। कुछ बैंक इसके लिए बहुत कम शुल्क लेते हैं जबकि कुछ बैंक इसे बिलकुल मुफ्त देते हैं।
2. बैंक में जमा आपकी 5 लाख रुपये तक पूंजी कवर्ड होती है। इसमें करेंट अकाउंट, सेविंग्स अकाउंट और फिक्स डिपोजिट शामिल हैं।
3. बहुत सारे बैंक अपने सेविंग्स खाताधारकों को असीमित एटीएम विद्ड्रॉल की सुविधा देते हैं। हालांकि, कई दूसरे बैंक ये सेवा अपने केवल प्रीमियम कस्टमर्स को दी देते हैं।
4.आमतौर पर सामान्य सेविंग्स अकाउंट कस्टमर्स दूसरे बैंकों के एटीएम से 10,000 रुपये और अपने बैंक से अधिकतम 25,000 रुपये ही निकाल सकते हैं। लेकिन, प्रीमियम सेविंग्स अकाउंट होल्डर्स को एक दिन में 1 लाख रुपये तक की निकासी की इजाजत मिलती है।
5. एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस और आईडीएफसी फर्स्ट जैसे बैंक अपने प्रीमियम सेविंग्स खाताधारकों को मुफ्त में एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस देते हैं।