नयी दिल्ली। भारत में बैंक अपने ग्राहकों को कई तरह के फाइनेंशियल प्रोडक्ट और सेवाएं देते हैं। बैंकों की तरफ से जो सेवाएं आम तौर पर दी जाती हैं उनमें बचत बैंक खाता, चालू खाता, आवर्ती जमा (आरडी) खाता, सावधि जमा खाता, सावधि जमा, लॉकर सुविधाएं, लोन और एडवांस आदि शामिल हैं। इसके अलावा एक और खास सर्विस जो भारत के बैंक देत हैं वो है छात्र खाता या स्टूडेंट अकाउंट। यहां हम आपको बताएंगे स्टूडेंट अकाउंट का मतलब और जानेंगे इसके फायदों के बारे में।
स्टूडेंट अकाउंट उन लोगों के लिए बैंकों द्वारा पेश किया जाने वाला एक विशेष खाता है जो वर्तमान में गैर-निवासी हैं और विदेश में किसी कोर्स के लिए दाखिला ले चुके हैं। स्टूडेंट अकाउंट एक गैर-निवासी (Non-Resident) एक्सटर्नल बचत खाता है जो विशेष रूप से छात्रों को तब उनके फाइनेंसिंग को आसानी से संभालने और प्रबंधित करने के लिए तैयार किया जाता है जब वे भारत से बाहर पढ़ रहे होते हैं। आवेदक की सुविधा के अनुसार छात्र खाता ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड के माध्यम से खोला जा सकता है।
इस खास बैंक अकाउंट के लिए आवेदन करने वाले का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। आवेदक एक ऐसे संस्थान का छात्र होना चाहिए जो विदेश में है। खाता खोलने के समय आयु सीमा 10 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
स्टूडेंट अकाउंट के कई फायदे हैं। इस खाते पर इंटरनेशनल एटीएम सह डेबिट कार्ड की सुविधाएं मिलती है। यानी आप दुनिया भर में कहीं से भी आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये खाता 500 रु की न्यूनतम राशि के साथ खोला जा सकता है। बल्कि कुछ बैंक तो जीरो बैलेंस अकाउंट की भी सुविधा देते हैं। आपको जमा राशि पर मिले ब्याज पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। साथ ही खाता खुलवाने के लिए न तो आपको पैन कार्ड की जरूरत होगी और न ही औपचारिक एडरेस प्रूफ की। आपको आसान फंड ट्रांसफर करने की सुविधा के साथ मोबाइल बैंकिंग और एटीएम भी मिलेगा।
पासपोर्ट - आवेदक को अपने पासपोर्ट के पहले और आखिरी चार पन्नों की फोटोकॉपी जमा करनी होगी जिन पर उनके नाम, आवासीय पते, जन्म तिथि, जारी करने की जगह, जारी करने की तारीख, तस्वीर, समाप्ति तिथि, हस्ताक्षर और अन्य डिटेल होंगी।
एड्रेस प्रूफ - पते के प्रमाण के रूप में आप बैंक खाता डिटेल, यूटीलिटी बिल, वैलिड वीजा, वर्क परमिट वीजा, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, सरकारी विभागों द्वारा जारी दस्तावेज में कोई एक प्रूफ दे सकते हैं।
वैलिड स्टूडेंट वीजा - यदि कोई छात्र रेगुलर वीजा रखता है तो संबंधित विश्वविद्यालय से आईडी कार्ड की एक कॉपी या एडमिशन लेटर की एक कॉपी की पुष्टि के लिए देनी होगी। साथ ही आपको कॉलेज द्वारा हाल ही में जारी किए गए आईडी कार्ड की फोटो कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग