नई दिल्ली। पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के माध्यम कोई भी हर माह पक्की आमदनी की व्यवस्था कर सकता है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का फायदा कोई भी उठा सकता है। यह स्कीम हर माह निश्चित आमदनी कराती है। इस स्कीम में सिंगल नाम से अधिकतम 4.5 लाख रुपये और ज्वांट नाम से अधिकतम 9 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है। इस स्कीम में 1 जनवरी 2020 से 7.60 फीसदी ब्याज मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस एमआईएस अकाउंट 5 साल के लिए खुलता है।
पोस्ट आफिस में कोई भी व्यक्ति एमआईएस अकाउंट खुलवा सकता है। इस अकाउंट को अकेले या संयुक्त नाम से खोला जा सकता है। पोस्ट ऑफिस एमआईएस अकाउंट को खुलवाने के लिए उतने ही दस्तावेजों की जरूरत होती है, जितने बैंक में अकाउंट खुलवाने के लिए पड़ती है। पोस्ट ऑफिस एमआईएस अकाउंट में नॉमिनेशन की सुविधा भी है। अगर कोई नॉमिनेशन पहले नहीं करा है, तो बाद में भी इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। पोस्ट ऑफिस एमआईएस अकाउंट को एक पोस्ट ऑफिस दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर भी कराया जा सकता है।
कोई भी व्यक्ति एक से ज्यादा पोस्ट ऑफिस एमआईएस अकाउंट खुलवा सकता है। लेकिन ऐसे अकाउंट खुलवाते वक्त यह याद रखना चाहिए सिंगल अकाउंट में 4.5 लाख रुपये और ज्वाइंट अकाउंट में 9 लाख रुपये से ज्यादा जमा न किया जाए।
पोस्ट ऑफिस एमआईएस अकाउंट 5 साल के लिए खुलता है। पहले यह अकाउंट 6 साल के खुलता था, लेकिन 1 दिसंबर 2011 से इसे 5 साल का दिया गया है।
पोस्ट ऑफिस एमआईएस अकाउंट को 5 साल से पहले भी बंद कराया जा सकता है। अगर अकाउंट खुलने से लेकर 3 साल के अंदर इसे बंद कराया जाता है, तो जमा का दो फीसदी काट कर पैसा वापस लिया जा सकता है। वहीं 3 साल के बाद पोस्ट ऑफिस एमआईएस अकाउंट बंद कराने पर केवल 1 फीसदी पैसा ही काटा जाता है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति