नयी दिल्ली। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो एक बात जो आपको याद रखनी चाहिए वो है डीमैट खाता खुलवाना। इसके अलावा आपके पास एक ट्रेडिंग अकाउंट और बचत खाता भी होना जरूरी है। ट्रेडिंग खाते के माध्यम से आप शेयर खरीद और बेच सकते हैं। डीमैट खाते में शेयर इलेक्ट्रिक फॉर्म में रखे जाते हैं। अपने फिजिकल शेयर प्रमाणपत्रों को डीमैटरियलाइज़ करने (इलेक्ट्रॉनिक रूप में बदलने) के लिए आपको डीपी (डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट) के पास एक डीमैट खाता खोलना होगा, जो बैंक, कोई वित्तीय संस्थान या सेबी से लाइसेंस प्राप्त एजेंट हो सकता है। एक डीएप आपके (निवेशक) और डिपॉजिटरी के बीच मध्यस्थ की तरह काम करता है। भारत में इस समय दो डिपॉजिटरी हैं, जिनमें नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) और सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विस लिमिटेड (सीडीएसएल) शामिल हैं। ये डिपॉजिटरी इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में शेयरों और प्रतिभूतियों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार हैं।
निवेश, लेन-देन आदि को आसान बनाने के लिए आप अपने डीमैट खाते को बचत खाते के साथ लिंक कर सकते हैं। आपके बचत खाते से पैसा अपने आप डेबिट / क्रेडिट हो जाता है और शेयर आपके डीमैट खाते में क्रेडिटा / डेबिट हो जाते हैं। अपने डीमैट खाते के साथ अपने बचत खातों को इंटरलिंक करने से आपको ये सुविधा मिलती है जिसकी स्टॉक मार्केट में डील करते समय बहुत जरूरत होती है। इसके अलावा भी बचत खाते को डीमैट खाते से लिंक करने के कई बड़े फायदे हैं, जो हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।
1 - यदि आप अपने डीमैट, बचत और ट्रेडिंग खाते को लिंक करते हैं तो आपको न केवल शेयर बल्कि म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, गोल्ड बॉन्ड, कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट आदि जैसे अन्य फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट खरीदने और बेचने में आसानी होगी। इस साधारण लिंकिंग से आपको दोहरा लाभ मिलेगा।
2 - डीमैट और सेविंग अकाउंट की लिंकिंग से आप कभी भी और कहीं भी वित्तीय लेन-देन (शेयर मार्केट या अन्य निवेश संबंधी) कर सकते हैं। शेयर बाजार जैसी अस्थिर जगह में ऐसी फ्लेक्सिबिलिटी बहुत काम की है।
3 - शेयर बाजार की अस्थिरता को देखते हुए आपको उचित बाजार विश्लेषण करना चाहिए। एक बार विश्लेषण कर लेने पर आप अपने ट्रेडिंग खाते का उपयोग करके लेन-देन कर सकते हैं।
4 - डीमैट खाते और बचत खाते की लिंकिंग से आपको अपनी ट्रांजेक्शन पर नज़र रखने में मदद मिलती है। आप अपनी सेल और खरीद और साथ ही मिलने वाले रिटर्न पर निगरानी रख सकते हैं।
5 - जब सब कुछ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में नियंत्रित हो रहा है तो आप सिर्फ अपने स्मार्टफोन के माध्यम से ही अपने डीमैट, ट्रेडिंग और बचत खाते को ट्रैक कर सकते हैं।
भारतीय शेयर बाजार में निवेश के लिए कुछ चीजें आपके पास होनी चाहिए। आपके पास कुछ अकाउंट और चीजों का होना जरूरी है :
- बचत खाता : किसी भी बैंक में आपके पास अकाउंट होना जरूरी है
- ट्रेडिंग और डीमैट खाता : ये सबसे जरूरी चीज है। जिस तरह आप पैसे बैंक अकाउंट में रखते हैं, उसी तरह खरीदे-बेचे जाने वाले शेयर इस अकाउंट में रहते हैं।
- कंप्यूटर / लैपटॉप / मोबाइल : ऑनलाइन ट्रेडिंग के जमाने इनमें किसी एक चीज का होना बहुत जरूरी है।
- इंटरनेट कनेक्शन : इसके बिना आप ऑनलाइन ट्रेडिंग कर ही नहीं सकते।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति