नयी दिल्ली। 2020 खत्म होने जा रहा है और नया साल 2021 आने वाला है। आर्थिक मामले में ये साल बहुत सख्त बीता। ये साल उन लोगों के लिए ज्यादा परेशान करने वाला रहा, जिन्होंने कोई बड़ा लोन ले रखा था। नये साल पर लोग कई तरह के रेजोल्यूशन लेते हैं। पर पैसों के मामले में ज्यादा नहीं सोच पाते। पैसों से संबंधित जरूरी चीजों में से एक है कर्ज से मुक्ति। अगर आप पर किसी भी तरह का कर्ज है तो सबसे पहले उसे निपटाएं। लोन का ब्याज आपके लिए नुकसान की तरह है। दूसरे जब तक लोन की ईएमआई चलेगी आपको अपनी जरूरतों को कम करना पड़ेगा। यहां हम आपको ऐसे 5 शानदार टिप्स बताएंगे जिन्हें अपना कर आप जल्द से जल्द कर्ज से मुक्त हो सकते हैं।
सबसे पहले लोन का प्रबंधन करते समय अपनी आय और खर्चों की सूची तैयार करनी होगी। नये साल में सबसे पहले ऐसे खर्चों को सामने रखें जिन्हें टाला नहीं जा सकता। दूसरी चीज अपनी इनकम में से रोजाना के खर्चों को अलग रखें। इससे आपको मोटा-मोटा आइडिया लग जाएगा कि जरूरी खर्चों के बाद आपके पास हर महीने कितनी सेविंग हो रही है।
अक्सर एक्सपर्ट्स लोगों को खर्च करने की सलाह देते हैं। यहां खर्च कम करने का मतलब जरूरतों को कम करना नहीं बल्कि बेवजह के खर्च खत्म करना है। पहले लोग खर्च करने के बाद बचे हुए पैसों की सेविंग करते थे, मगर अब सलाह दी जाती है कि पहले सेविंग करें और बचे हुए पैसों से अपना खर्च चलाएं। 30 दिनों की अपनी सारी इनकम और एक-एक खर्च को लिखें।
एक्सपर्ट्स ऑटो-डेबिट ऑप्शन का विकल्प चुनने की सलाह देते हैं। कर्च चुकाने को सबसे पहले प्राथमिकता दें और इसके लिए ऑटोमेट ईएमआई पेमेंट्स का चयन करें। दूसरी चीज की आपको ड्यू डेट पर क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि का भुगतान करने का प्रयास करना चाहिए। बिल राशि को अगले बिलिंग चक्र में एडजस्ट करने से बचना चाहिए।
बैलेंस ट्रांसफर एक तरह की रिफाइनेंस फैसिलिटी है। इसमें आपको क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि को कम ब्याज दर वाले दूसरे में ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है। ये सुविधा आप होम लोन पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कोटक महिंद्रा बैंक इसके लिए खास फैसिलिटी देता है। आप Debt Snowball Method का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कार्डधारक बकाया राशि के आधार पर लोन को प्राथमिकता दे सकते हैं। इसका तरीका ये है कि कम लोन को पहले निपटाएं।
विशेषज्ञों का कहना है कि कर्ज खत्म करने के लिए कर्जदारों को डेब्ट कंसोलिडेशन का विकल्प चुनना चाहिए। इस फैसिलिटी के तहत क्रेडिट कार्ड का बकाया चुकाने के लिए पर्सनल लोन जैसे सस्ते लोन का विकल्प चुना जा सकता है। ईएमआई कंवर्जन सुविधा की ब्याज दर क्रेडिट कार्डधारक की क्रेडिट प्रोफ़ाइल पर निर्भर करती है, मगर समान लोन प्रोफ़ाइल के लिए आपको क्रेडिट कार्ड के मुकाबले पर्सनल लोन पर कम ब्याज दर का फायदा मिल सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान