नई दिल्ली, नवंबर 18। टेक्नोलॉजी हमारे दैनिक जीवन का एक जरूरी हिस्सा बन गई है। हम में से ज्यादातर लोग अपने काम को आसान बनाने के लिए मोबाइल ऐप और गैजेट्स पर निर्भर हो चुके हैं। ऐसे में हमारे बच्चों के लिए मोबाइल ऐप और स्मार्ट कार्ड का उपयोग करके मनी मैनेजमेंट स्किल सीखना भी महत्वपूर्ण हो गया है। यदि आप अपने बच्चों को मनी मैनेजमेंट सिखाना चाहते हैं तो हम यहां पांच ऐसे मोबाइल ऐप और स्मार्ट कार्ड की जानकारी देंगे, जो आपके बच्चों को पैसे से जुड़े जरूरी सबक सीखने में मदद कर सकते हैं।
यह ऐप एक बिना नंबर वाला कार्ड प्रोवाइड करता है, जिसे फैमकार्ड के नाम से जाना जाता है। ये बच्चों को कैशलेस सुविधा ऑफर करता है। यह एक डेबिट कार्ड है जिसका उपयोग नाबालिग बिना बैंक खाते के ऑनलाइन (यूपीआई और पीयर2पीयर) और ऑफलाइन भुगतान करने के लिए कर सकते हैं। कार्ड पर कोई नंबर नहीं होता, जिससे इसके चोरी होने या खो जाने पर कोई डर नहीं है। अगर यह चोरी हो जाता है, तो ऐप के माध्यम से कार्ड को बंद और ब्लॉक किया जा सकता है। माता-पिता अपने बच्चों को ऐप पर पैसे भेज सकते हैं और उनके द्वारा खर्च की जाने वाली राशि को कंट्रोल कर सकते हैं।
जूनियो बच्चों के लिए एक स्मार्ट कार्ड और ऐप है जो 18 साल से कम उम्र के बच्चों को ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी करने की सुविधा देता है। इस कार्ड का उपयोग करने के लिए बच्चे का बैंक खाता जरूरी नहीं। माता-पिता एटीएम से ऑनलाइन खर्च और नकद निकासी की सीमा तय कर सकते हैं, ताकि बच्चे केवल कार्ड पर लोड की गई राशि को ही खर्च कर सकें। जब बच्चा कार्ड का उपयोग करता है तो ऐप रीयल-टाइम नोटिफिकेशन भी देता है और आप खर्च को ट्रैक कर सकते हैं। आप उनके लिए इन-ऐप टास्क भी बना सकते हैं और बच्चों को अतिरिक्त पॉकेट मनी के रूप में इनाम दे सकते हैं। यह बच्चों को मनी मैनेजमेंट, बचत, ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज के बारे में सबक सिखाता है।
यह मोबाइल ऐप से लिंक एक रीलोडेबल प्रीपेड वीज़ा कार्ड है, जो माता-पिता को बच्चों को मासिक खर्च देने की सुविधा देता है। एंड्रॉइड और आईओएस पर उपलब्ध, ऐप माता-पिता को तुरंत पैसे ट्रांसफर करने, बजट बनाने, लेनदेन की सीमा तय करने, बच्चे के खर्च का विश्लेषण करने, अलर्ट और दैनिक खर्च सीमा निर्धारित करने में मदद करता है। माता-पिता स्लोनकिट कार्ड में अधिकतम 10,000 रुपये प्रति माह डाल सकते हैं। यदि कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो इसे एक क्लिक में बंद किया जा सकता है।
फैमपे की तरह एफवाईपी एक पेमेंट ऐप है और किशोरों के लिए एक नंबरलेस प्रीपेड कार्ड है, जिसके जरिए वे बिना बैंक खाता खोले ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान कर सकते हैं। ये भारत का पहला होलोग्राफिक कार्ड है। यह यस बैंक और वीज़ा के सहयोग से काम करता है और इसका उद्देश्य किशोरों को मनी मैनेजमेंट सीखने में मदद करना है। किशोर आधार कार्ड की मदद से केवाईसी के लिए ऑनबोर्डिंग प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं। माता-पिता एफवाईपी पर बच्चे के खर्च को ट्रैक कर सकते हैं।
पेन्सिलटन किशोरों और छात्रों को मनी मैनेजमेंट सीखने के दौरान अपने खर्चों को संभावने में मदद करने के लिए वर्चुअल और फिजिकल रुपे डेबिट कार्ड प्रोवाइड करता है। ऐप माता-पिता को बच्चों के खर्चों पर नज़र रखने और पैसे के कौशल सिखाने के साथ-साथ उन्हें पॉकेट मनी देने की सुविधा देता है। इस ऐप से माता-पिता होमवर्क खत्म करने जैसी गतिविधियां भी पोस्ट कर सकते हैं, जिससे बच्चों को अधिक कमाई करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, पेंसिलटन पिग्गी बैंक और पेंसिलटन टास्क एंड बैजेस बच्चों में अच्छी वित्तीय आदतों को डेवलप करने में मदद करते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान