नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस और ऑफर्स देने में लगी हैं। कोरोना वायरस की वजह से लोग घर से ही काम करने लगे हैं, ऐसे में ज्यादा डेटा की जरूरत होती है। इसी बात को ध्‍यान में रखकर टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने घर से काम करने वाले यूजर्स के ल‍िए 251 रुपये के वर्क फ्रॉम होम प्लान को देश के सभी सर्किल में उपलब्ध करा दिया है। बता दें कि ग्राहकों को इस रिचार्ज प्लान में 50 जीबी डाटा मिलेगा। कंपनी ने वर्क फ्रॉर्म होम प्लान को मई में लॉन्च किया था, जिसे शुरुआत में सिर्फ कुछ चुनिंदा सर्किल में उपलब्ध कराया गया था। जून में कंपनी ने 10 नए सर्कल्स में अपना प्लान एक्सपेंड किया था। लेक‍िन फिलहाल अब वोडाफोन का वर्क फ्रॉम होम पैक सभी सर्कल्स में उपलब्ध है।

Advertisement

वोडाफोन के वर्क फ्रॉम होम प्लान में म‍िलेगा 50जीबी डेटा

वोडाफोन के इस प्लान के तहत यूजर को 50जीबी डेटा मिलता है। 251 रुपये के इस पैक में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। कंपनी का कहना है कि यह प्रीपेड पैक लिमिडेट पीरियड के लिए उपलब्ध होगा। वोडाफोन इस पैक में सिर्फ डेटा बेनिफिट देता है। जानकारी दें कि इस प्लान में एसएमएस और कॉलिंग बेनिफिट्स नहीं मिलते हैं। वहीं, कंपनी का कहना है कि इस प्लान से घर से काम करने वाले यूजर्स को बहुत फायदा होगा।

वोडाफोन का ये प्लान अब सभी सर्किलों में आया

वोडाफोन आइडिया के 251 रुपये वाले प्लान को इस महीने की शुरुआत में गुजरात, बिहार, चेन्नई, हरियाणा, ओडिशा, तमिलनाडु, यूपी ईस्ट और केरल जैसे सर्किलों में उतारा गया था। कंपनी द्वारा 251 रुपये वाले प्रीपेड प्लान का विस्तार इसकी लॉन्चिंग के बाद से ही किया जा रहा है। अब इसे देशभर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस प्लान को अब यूपी वेस्ट, राजस्थान, नॉर्थ ईस्ट, कर्नाटक और असम जैसे कुछ सर्किलों में भी उपलब्ध करा दिया गया है। जहां ये मौजूद नहीं था।
251 रुपये वाला प्रीपेड प्लान वोडाफोन और आइडिया दोनों ही वेबसाइट पर उपलब्ध है। यानी अब वोडाफोन आइडिया के ऑपरेशन वाले सारे सर्किलों में 251 रुपये वाले वर्क फ्रॉम होम प्रीपेड प्लान को उपलब्ध करा दिया गया है। इस प्लान को खासतौर पर उनके लिए पेश किया गया है, जिन्हें घर से काम से काम करने के दौरान ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ रही है। अगर आपको कॉलिंग या एसएमएस के फायदे चाहिए, तो अलग से रिचार्ज कराने की जरूरत पड़ेगी।

वोडाफोन के अन्‍य दमदार प्‍लान, म‍िलेगा ज्‍यादा डाटा

वोडाफोन का 299 रुपये वाला प्लान
अगर आप वोडाफोन के ग्राहक हैं, तो यह प्लान आपके लिए एकदम बेस्ट है। क्योंकि आपको इस पैक में डबल डाटा ऑफर मिलेगा। कंपनी आपको इस ऑफर के तहत रोजाना 2 जीबी डाटा के साथ अतिरिक्त 2 जीबी डाटा यानी कुल 4 जीबी डाटा देगी। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा आप इस प्लान में वोडाफोन प्ले और जी5 जैसे प्रीमियम एप को मुफ्त में इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

वोडाफोन का 449 रुपये वाला प्लान
आपको इस प्लान में भी डबल डाटा ऑफर मिलेगा। कंपनी आपको इस ऑफर के तहत 2 जीबी डाटा के साथ अतिरिक्त 2 जीबी डाटा देगी। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इस अलावा आपको इस प्लान में वोडाफोन प्ले और जी5 एप की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है।

वोडाफोन का 699 रुपये वाला प्लान
डबल डाटा ऑफर के तहत आपको इस प्लान में 2 जीबी डाटा मिलने के साथ अतिरिक्त 2 जीबी डाटा और मिलेगा। अब आप प्रतिदिन 4 जीबी डाटा का उपयोग कर सकेंगे। साथ ही आप इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते है। इसके अलावा कंपनी आपको इस डाटा प्लान के साथ जी5 और वोडाफोन प्ले प्रीमियम एप की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 84 दिनों की है।