नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर ले आई है। तो अगर वोडाफोन ग्राहक है तो यह खबर जरूर पढ़ें, कंपनी फ्री में दे रही 5 जीबी डेटा। जी हां लॉकडाउन में वोडाफोन ने धमाकेदार ऑफर पेश किया है जिसमें 5जीबी तक डेटा फ्री दिया जा रहा है।
नए वोडाफोन ऑफर के तहत 5 वोडाफोन प्रीपेड प्लान्स के साथ यूजर को 5जीबी तक एक्सट्रा डेटा दिया जा रहा है वो भी बिल्कुल मुफ्त। कंपनी के ये प्लान अलग-अलग कीमत और वैलिडिटी वाले हैं। वोडाफोन के ये प्लान 149 रुपये, 219 रुपये, 249 रुपये, 399 रुपये, और 599 रुपये वाले हैं। इसके अलावा कंपनी के दो 49 रुपये वाले और 79 रुपये वाले ऑलराउंडर पैक्स पर भी ऐक्स्ट्रा डेटा दिया जा रहा है।
5 प्लान्स के साथ यूजर को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा तो मिलती है। अन्य बेनिफिट्स की बात की जाए तो वोडाफोन प्ले और ज़ी5 का भी फ्री एक्सेस मिलता है। गौर करने वाली बात यह है कि वोडाफोन ऑफर एप एवं वेब एक्सक्लूसिव है। इसका मतलब एक्सट्रा डेटा का लाभ आपको तभी मिलेगा जब आप वोडाफोन ऐप या फिर वेबसाइट के जरिए रिचार्ज कराते हैं। बता दें कि एक्सट्रा डेटा के साथ ये प्लान्स वोडाफोन की साइट पर सभी सर्किल के लिए लिस्ट हैं।
वोडाफोन 149 प्लान
वोडाफोन का 149 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर को पहले 2जीबी डेटा दिया जाता था लेकिन अब इस प्लान के साथ 1जीबी एक्सट्रा डेटा मिल रहा है। इसका मतलब अब यूजर को इस प्लान में कुल 3जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
वोडाफोन 219 प्लान
219 रुपये वाले वोडाफोन प्लान के साथ यूजर को पहले हर रोज 1जीबी डेटा दिया जाता था लेकिन अब इस प्लान के साथ 2जीबी एक्सट्रा डेटा भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसका मतलब यह हुआ कि इस प्लान में यूजर को कुल 30जीबी डेटा (1 जीबी प्रतिदिन 28 दिनों के लिए = 28 जीबी डेटा+ 2 जीबी अतिरिक्त डेटा) मिलेगा।
वोडाफोन 249 प्लान
वोडाफोन के 249 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर को पहले प्रतिदिन 1.5जीबी डेटा मिलता था लेकिन अब इस प्लान के साथ यूजर को 5जीबी एक्सट्रा डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसका मतलब यह हुआ कि इस प्लान में यूजर को कुल 47जीबी डेटा (1.5 जीबी प्रतिदिन 28 दिनों के लिए = 42 जीबी डेटा+ 5 जीबी अतिरिक्त डेटा) मिलेगा।
वोडाफोन 399 प्लान
वोडाफोन के 399 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर को हर दिन 1.5जीबी डेटा मिलता था लेकिन अब इस प्लान के साथ यूजर को 5जीबी एक्सट्रा डेटा भी मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। इसका मतलब यह हुआ कि इस प्लान में यूजर को कुल 89जीबी डेटा (1.5 जीबी प्रतिदिन 56 दिनों के लिए = 84 जीबी डेटा+ 5 जीबी अतिरिक्त डेटा) मिलेगा।
वोडाफोन 599 प्लान
599 रुपये वाले वोडाफोन प्लान के साथ यूजर को प्रतिदिन 1.5जीबी डेटा दिया जाता था लेकिन अब इस प्लान के साथ 5जीबी एक्सट्रा डेटा ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इसका मतलब यह हुआ कि इस प्लान में यूजर को कुल 131जीबी डेटा (1.5 जीबी प्रतिदिन 84 दिनों के लिए = 126 जीबी डेटा+ 5 जीबी अतिरिक्त डेटा) मिलेगा।
वहीं अगर ऑलराउंडर पैक्स पर ऑफर की बात करें तो वोडाफोन 49 रुपये और 79 रुपये वाले पैक्स पर भी 300 एमबी डेटा मुफ्त दे रही है। 49 रुपये वाले पैक में 28 दिन की वैलिडिटी, 38 रुपये का टॉकटाइम और 100 एमबी डेटा पहले से मिलता था। इसी प्रकार वाले पैक में 28 दिन की वैलिडिटी, 64 रुपये का टॉकटाइम और 200 एमबी डेटा पहले से मिलता था।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति