नई दिल्ली: अगर आप भी वोडाफोन के ग्राहक है तो ये खबर आपके लिए है। वोडाफोन ने अपने एक धांसू प्लान के दाम बढ़ा दिए हैं। वोडाफोन का यह प्रीमियम RedX पोस्टपेड प्लान है। बता दें कि वोडाफोन का यह प्लान अब 1,099 रुपये का हो गया है। जबकि पहले अपने इस प्रीमियम प्लान के लिए वोडाफोन ग्राहकों से हर महीने 999 रुपये का चार्ज लेता था। वोडाफोन का यह प्रीमियम प्लान तेज डेटा स्पीड के साथ प्रायरिटी 4जी नेटवर्क देने का वायदा करता है।
वोडाफोन ने अपने RedX प्लान में ऑफर किए जाने वाले बेनेफिट्स को बनाए रखा है, जिनमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम विडियो, जी5 और वोडाफोन प्ले जैसे एंटरटेनमेंट ऐप्स का एनुअल सब्सक्रिप्शन शामिल है। हालांकि, वोडाफोन ने अब हाइलाइट किया है कि एक हफ्ते में 300 से ज्यादा यूनीक नंबर्स को कॉल करने वाले सब्सक्राइबर्स को कमर्शल यूजर्स के रूप में क्लासीफाइड किया जाएगा। इसके अलावा, वोडाफोन ने कहा है कि 50 मिनट से कम के वॉइस यूजेज के साथ 150GB से ज्यादा डेटा यूजेज वाले सब्सक्राइबर्स को कमर्शल यूजर्स के रूप में क्लासीफाइड किया जाएगा।
पोस्टपेड प्लान की कीमत में बढ़ोतरी करने के अलावा कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कमर्शल पॉलिसी पेश की है। इसके तहत अब अगर ग्राहक एक सप्ताह में 300 नंबर्स से ज्यादा पर कॉल करेंगे, तो उन्हें कमर्शल कैटेगरी में रखा जाएगा। इसके अलावा ग्राहक 150 डाटा और 50 मिनट तक कॉल पर बात करेंगे, तो भी उन्हें इस ही कैटेगरी में रखा जाएगा। दूसरी तरफ बता दें वोडाफोन का 699 रुपये वाला प्लान में ग्राहकों कों 100 एसएमएस के साथ रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी उपभोक्ताओं को वोडाफोन प्ले और जी5 प्ले एप की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 84 दिनों की है।
वोडाफोन का RedX प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है। इसके अलावा, यूजर्स को नेटफ्लिक्स, जी5 और अमेजन प्राइम विडियो जैसे एंटरटेनमेंट ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, RedX यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त कॉस्ट के हर 12 महीने के लिए 7 दिनों के iRoam पैक को इनेबल कर सकते हैं। इस पैक की कीमत 2,999 रुपये है। वोडाफोन इस प्लान में हर साल 4 एयरपोर्ट लाउन्ज का एक्सेस उपलब्ध कराता है। वोडाफोन अपने RedX प्लान सब्सक्राइबर्स को 14 देशों के लिए स्पेशल आईएसडी रेट्स ऑफर करता है। अमेरिका और कनाडा के लिए 50 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज किया जाता है, जबकि यूके के लिए 3 रुपये प्रति मिनट का चार्ज लगता है। इसके अलावा, Hotel.com के जरिए होटल बुकिंग करने पर 10 फीसदी का फ्लैट ऑफ दिया जाता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान