वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर अहम अपडेट है. यात्रियों के लंबे सफर को और बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लेकर आने वाली है. इसमें आरामदायक सीटों के साथ-साथ कई अन्य फीचर्स मिलेंगे. रेलवे का लक्ष्य यात्रियों की यात्रा को बेहद शानदार और आरामदायक बनाना है. इस ट्रेन को राजधानी एक्सप्रेस के मुकाबले काफी अलग डिजाइन किया गया है. तो चलिए इसके बारे में और जानतें हैं...
वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन अगस्त में पूरी तरह से तैयार हो जाएगी. देश में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों से बेहतर माना जा रहा है.
ऐसा बताया जा रहा है कि वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन की सीटें रात में सोने के लिए ज्यादा आरामदायक है. इसके साथ ही राजधानी एक्सप्रेस के मुकाबले यह तेजी से चलती है.
इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन में कई स्पेशलिटी है, जो इसे राजधानी एक्सप्रेस से बेहतर बनाती है.
आइए आज जानते है कि किन-किन मामलों में देश की नई सुपर फास्ट ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस से बेहतर है.
- वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी. जबकि राजधानी एक्सप्रेस की सबसे ज्यादा स्पीड 130 किमी प्रति घंटे है. राजधानी एक्सप्रेस से ज्यादा स्पीड होने की वजह से यह ट्रेन आपको आपकी मंजील तक जल्द पहुंचा देगी.
- इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सीटों में राजधानी ट्रेन के मुकाबले बेहतर गद्दे लगाए जाएंगे. वहीं वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के प्रत्येक बर्थ में एक से ज्यादा गद्दे देने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सीटें सोने में आरामदायक लगे.
- ट्रेन की सबसे नीचें वाली सीट को लोअर बर्थ कहा जाता है. यह सीट ज्यादातर वृद्ध और महिलाओं को ही मिलती है.
- वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के यात्रियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा देने के लिए इसमें ज्यादा बेहतर सीढ़ियां लगाई जाएगी. यह सीढ़िया अक्सर ट्रेनों में ऊपरी और मध्य बर्थ तक पहुंचने के लिए लगाई जाती है.
- इन सीढ़ियों का डिजाइन भी राजधानी एक्सप्रेस के मुकाबले ज्यादा अच्छा होगा.
- सीट और सीढ़ियों के अलावा वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में यात्रियों के आने-जाने के लिए ऑटोमेटिक दरवाजे होंगे. इन ऑटोमेटिक दरवाजों का नियंत्रण ड्राइवर के पास भी होगा. इसके अलावा दो अलग-अलग कोच के बीच में भी ऑटोमेटिक दरवाजा लगाया गया है.
- रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें सफर के दौरान यात्रियों को कम झटके देगी. यह अपने डिजाइन की वजह से भी राजधानी एक्सप्रेस से बेहतर बताई जा रही है.
- यह भी बताया गया है कि राजधानी एक्सप्रेस के मुकाबले यह ट्रेन ज्यादा क्रैशवर्थी होगी. मतलब कोई भी दुर्घटना में यह खुद को बचाने में ज्यादा सक्षम होगी. इसके लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुरूआती और मध्यवर्ती भाग में क्रैश बफ़र्स लगाए गए है.
- वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में आगजनी से बचाने के लिए EN 45545 HL3 नामक अग्नि सुरक्षा मानक (fire safety standards) लगाए गए है. इसके अलावा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सामान को आगजनी से बचाने के लिए दीवारों में E30 अग्नि अवरोधक लगाया गया है, जो सैलून और कैब क्षेत्रों में आग को फैलने से रोकेगी. यह भी बताया गया है कि इस ट्रेन में 15 मिनट तक आग फैलने से रोका जा सकता है.
देश के करोड़ों LPG कनेक्शन वाले ध्यान दें! फर्जीवाड़े पर होने जा रहा है एक्शन, फटाफट करवा लें ये काम
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग