नई दिल्ली। एप्पल ने भारत में अपना पहला ऑनलाइन स्टोर खोल दिया है। लेकिन कम ही लोगों ने ध्यान दिया होगा कि इस स्टोर की शुरुआत के साथ ही एप्पल ने अपना स्टूडेंट प्रोग्राम भी लांच कर दिया है। अमेरिका में एप्पल का यह प्रोग्राम काफी लोकप्रिय है। इस प्रोग्राम के तहत एप्पल देश के छात्रों, उनके अभिभावकों के अलावा स्कूलों और कालेजों के शिक्षकों और कर्मचारियों को काफी सस्ते में एप्पल के प्रोडेक्ट खरीदने का मौका देता है। इस प्रोग्राम के तहत एप्पल 23990 रुपये की छूट देता है। अगर आप भी इस छूट का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आइये जानतें हैं कि आपको क्या करना होगा।
जानिए सैमसंग का भी ऐसा ही ऑफर
इसके अलावा सैमसंग भी ऐसा ही प्रोग्राम चलाता है, अगर आप आधी कीमत पर सैमसंग के प्रोडेक्ट इस स्कीम के तहत चाहते हों, उसकी भी जानकारी यहां आपको मिल जाएगी।
एप्पल एक प्रोग्राम चलाता है, जिसका नाम है एप्पल स्टोर फॉर एजूकेशन। इसके तहत वह छात्रों सहित उनके अभिभावकों, स्कूलों और कालेजों के अध्यापक के अलावा इन शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को एप्पल के उत्पाद खरीदने पर छूट का ऑफर देता है। लेकिन इस छूट को लेने के लिए पहले इन लोगों को एक आईडी बनानी होगी। एप्पल में यह आईडी बनाने के लिए कालेज या स्कूल की तरफ से जारी ऑफिशियल मेल आईआईडी की जरूरत होगी। इस मेल आईडी के माध्यम से ही एप्पल आपको छात्र या शिक्षक होने के रूप में पहचान पाएगी। इस स्कीम का फायदा देश का कोई भी छात्र, शिक्षक और शिक्षा संस्थान के कर्मचारी उठा सकते हैं।
मैक पर मिल रही है 23990 रुपये तक की छूट
एप्पल स्टोर फॉर एजूकेशन के तहत अगर आप एप्पल के मैक उत्पादों की खरीद करते हैं, तो आपको सबसे ज्यादा 23990 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह छूट मैक रेंज के सभी उत्पादों पर मिलती है।
एप्पल स्टोर फॉर एजूकेशन के तहत एप्पल अपने आईपैड पर भी 7445 रुपये तक की छूट दे रहा है। यह छूट एप्पल के आईपैड की पूरी रेंज पर पाई जा सकती है।
एप्पल स्टोर फॉर एजूकेशन के तहत एप्पल के उत्पाद खरीदने पर कंपनी इन प्रोडेक्ट की फ्री होम डिलिवरी करती है। यह डिलिवरी कॉन्टेक्टलैस होती है, जिससे पूरी सुरक्षा मिलती है। वहीं एप्पल स्टोर फॉर एजूकेशन के तहत एप्पल के प्रोडेक्ट लेने पर कंपनी एप्पल केयर प्लास सुविधा भी देती है। इसके तहत सर्विस की अतिरिक्त सुविधा मिलती है। वहीं कंपनी की तरफ से खरीदे गए उत्पाद को सही तरीके से इस्तेमाल करने की फ्री ट्रेनिंग भी दी जाती है।
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक कर करें
https://www.apple.com/in/shop/campaigns/education-pricing
छात्रों के लिए सैमसंग भी ऐसा ही प्रोग्राम चलाता है। सैमसंग के पास इस तरह के 3 प्रोग्राम हैं। इन प्रोग्रामों के नाम सैमसंग रेफरल प्रोग्राम, सैमसंग स्टूडेंट प्रोग्राम और सैमसंग शॉप 20के एडवांटेज हैं। कंपनी के मुताबिक इन प्रोग्रामों का फायदा कंपनी की बेवसाइट पर आकर लिया जा सकता है। रेफरल प्रोग्राम सैमसंग ग्राहकों को अपने दोस्तों और परिवार को मोबाइल और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर 8 प्रतिशत तक की छूट देता है। वहीं स्टूडेंट प्रोग्राम में छात्रों के लिए स्टोरफ्रंट पेश करेगा और 20के एडवांटेज प्रोग्राम आपको 20000 रुपये के वाउचर को अनलॉक करने का मौका देता है। अगर आप इन सैमसंग के प्रोग्राम की पूरी जानकारी चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक को क्लिक कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान