नयी दिल्ली। आपको सरकार की तरफ से राशन (फ्री या कम दामों पर) लेना है तो इसके लिए राशन कार्ड की जरूरत होगी ही। राशन कार्ड सस्ते अनाज के अलावा आपके पहचान और एडरेस प्रूफ के रूप में भी काम करता है। अक्सर सरकारी योजनाओं के लिए राशन कार्ड की जरूरत पड़ती रहती है। इसलिए आपको राशन कार्ड को हमेशा अपडेट भी रखना चाहिए। अगर ऐसा न किया गया तो आपको कई सेवाओं से हाथ धोना पड़ सकता है। अपडेट करने के मामले में सबसे जरूरी है मोबाइल नंबर। आधार और राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों में मोबाइल नबंर अपडेट रखना अहम है। अगर आप अपना मोबाइल नंबर बदलें तो उसे राशन कार्ड में अपडेट करना न भूलें। आपको राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए कहीं आने-जाने की भी जरूरत नहीं है। ये काम घर बैठे भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं राशन कार्ड में ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका।
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले https://nfs.delhi.gov.in/Citizen/UpdateMobileNumber.aspx पर जाना होगा। ये दिल्ली वालों के लिए है। अलग-अलग राज्यों के लिए लिंक एडरेस अलग हो सकता है। यहां आपको 4 बॉक्स दिखेंगे। इनमें पहला है Aadhar Number of Head of Household/NFS ID। यहां आपको परिवार के मुखिया का आधार या एनएफएस आईडी दर्ज करनी होगी। इसके बाद अगले बॉक्स में राशन कार्ड नंबर लिखना होगा।
फिर तीसरे बॉक्स में आपको परिवार के मुखिया का नाम दर्ज करना होगा। आखिर में चौथे और अंतिम बॉक्स में आपको नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद नीचे 'सेव' पर क्लिक करें। इसके बाद आपका नया मोबाइल नंबर आपके राशन कार्ड में अपडेट हो जाएगा।
राशन कार्ड में पुराना मोबाइल नंबर होने पर आपको काफी नुकसान हो सकता है। जैसे कि आपको सरकार की तरफ से किए गए बदलाव या राशन की दुकान पर अनाज बंटने की जानकारी नहीं मिल पाएगी। अगर आप दिल्ली के अलावा किसी और राज्य से हैं तो बता दें कि सभी राज्यों के अललग-अगग पोर्टल होते हैं, जिन पर जाकर आप मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं और वो भी घर बैठे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार को राशन से लिंक करने पर भी कई लाभ मिलते हैं। सरकार ने इसके लिए 30 सितंबर तक का समय रखा था, जिसे आगे बढ़ा दिया गया था। कोरोना के मद्देनजर केंद्र सरकार ने वन नेशन वन राशन कार्ड योजना भी शुरू की ताकि कोई भी राशन कार्डधारक किसी भी राज्य में मुफ्त अनाज का लाभ उठा सके।
30 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए बताया था कि कल्याण अन्न योजना के तहत नवंबर 2020 तक देश के 80 करोड़ लोगों को 90,000 करोड़ रुपये की लागत से फ्री में अनाज दिया जाएगा। सरकार इस योजना का लाभ वन नेशन वन राशन कार्ड के जरिए दे रही है। देश में 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' योजना को 1 जून से लागू कर दिया गया है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति