नई दिल्‍ली: अगर आप टाटा की कार खरीदना चाहते है तो आपके ल‍िए काफी अच्‍छी खबर है। टाटा मोटर्स आपको कार पर अतिरिक्‍त छूट भी देगी। ये सभी छूट 30 जून यानी सिर्फ आज तक की खरीद पर ही मिलेंगी। कंपनी अपना स्टॉक क्लीयर करने के लिए कई कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। टाटा की एंट्री लेवल कार टियागो पर 25 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 15 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 10 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस है। वहीं, टाटा ग्रुप के कर्मचारियों और वेंडर्स के लिए 10,000 रुपये का अतिरिक्‍त डिस्‍काउंट मिल रहा है।

Advertisement

स्‍टॉक क्लियर करने के लिए कई कारों पर भारी डिस्‍क‍ाउंट
जैसा कि आपके जानते है कि कोरोना वायरस के कारण पैदा हुए हालात से आर्थिक गतिविधियां काफी समय तक लगभग ठप रही हैं। कोरोना का ऑटो सेक्‍टर भी बुरा असर पड़ा है। कार कंपनियां अब तक अपना पुराना स्‍टॉक क्लियर नहीं कर पाई हैं। अप्रैल में कारों की बिक्री पूरी तरह बंद रही। वहीं, मई में बिक्री काफी कम रही है। ऐसे में टाटा मोटर्स ने अपने स्‍टॉक को क्लियर करने के लिए कई कारों पर भारी डिस्‍क‍ाउंट की पेशकश की है। तो अगर आप आज टाटा मोटर्स की कार खरीदते है तो आपको बंपर ड‍िस्‍काउंट म‍िलेगा। कारों पर 60 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है।

Advertisement

इन्‍हें म‍िलेगा 5,000 रुपये तक की अतिरिक्‍त छूट

अगर आप कोविड-19 वॉरियर हैं तो आपको 5,000 रुपये का अतिरिक्‍त कैश डिस्‍काउंट मिलेगा। जी हां टाटा की एंट्री लेवल कार टियागो पर 25 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 15 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 10 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस है। वहीं, टाटा ग्रुप के कर्मचारियों और वेंडर्स के लिए 10,000 रुपये का अतिरिक्‍त डिस्‍काउंट मिल रहा है। लेक‍िन अगर आप कोविड-19 वर्कर हैं तो आपको 5000 रुपये का अतिरिक्‍त कैश डिस्‍काउंट मिलेगा। टियागो सिर्फ पेट्रोल इंजन में आती है। इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन है, जो 86PS की पावर देता है। टाटा टियागो की कीमत 4.60 लाख रुपये से शुरू होती है।

हैरियर पर मिल रहा है सबसे ज्‍यादा डिस्‍काउंट

वहीं अगर आप एसयूवी कार हैरियर लेते है तो म‍िलेगा बंपर छूट। टाटा की शानदार एसयूवी टाटा हैरियर पर सबसे ज्‍यादा 60,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 30,000 रुपये कैश डिस्‍काउंट और 30 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस के तौर पर दिया जा रहा है। टाटा की यह पांच सीट वाली एसयूवी 17PS पावर वाले 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। इसमें पेट्रोल इंजन का विकल्‍प उपलब्‍ध नहीं है। हैरियर की कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू होती है। इसे खरीदने पर टाटा ग्रुप के कर्मचारियों और वेंडर्स को 15,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्‍काउंट भी मिलेगा।

टाटा टिगोर पर 40 हजार की छूट

टाटा की सेडान कार टिगोर पर 40 हजार रुपये तक के फायदे हैं। इसमें 20 हजार कैश डिस्कांउट और 20 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस है। टाटा ग्रुप के कर्मचारियों के लिए इस पर 10,000 रुपये की अतिरिक्‍त छूट मिलेगी। यह सिर्फ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। टिगोर में टियागो का 86PS पावर वाला 1.2-लीटर का इंजन है। टिगोर की कीमत 5.75 लाख से 7.49 लाख रुपये के बीच है। वहीं, टाटा नेक्‍सन पर सिर्फ कॉरपोरेट ऑफर्स ही मिल रहे हैं।