एटीएम यानी ऑटोमेटेड टेलर मशीन (Automated Teller Machine) के ऐसे कई इस्तेमाल है, जिनके बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं. हम बैंक से संबंधित कई काम कराने के लिए लंबी लाइन में घटों तक इंतजार करते रहते हैं, लेकिन आप ये काम अपने घर के पास स्थित एटीएम से चुटकियों में कर सकते हैं. चलिए अब इनके बारे में डिटेल में जान लेते हैं.

Advertisement

अगर आप एटीएम मशीन से बैंक से संबंधित कोई भी काम करना चाहते हैं, तो आपके पास एटीएम कार्ड होना जरूरी है. इसके साथ ही आपको पीन नंबर भी याद होना चाहिए. तभी आप इन काम को कर पाएंगे.

Advertisement


अकाउंट बैलेंस चेक करना

कई बार हमें जाना होता है, कि हमारे खाते में कितने पैसे बचे हैं, ऐसे आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं आप ये भी चेक कर सकते हैं कि पिछले कुछ दिनों में आपने कितनी ट्रांजेक्शन की है. आप अपने अकाउंट द्वारा हुई लास्ट 10 ट्रांजेक्शन कर सकते है.

एक डेबिट कार्ड से दूसरे डेबिट कार्ड में कर सकते है पैसे ट्रांसफर

भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक आप एसबीआई के एक डेबिट कार्ड से दूसरे डेबिट कार्ड में आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. यह पता चला है कि आप 40 रुपये तक पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.

Advertisement

पैसे ट्रांसफर करने पर आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाता है. बस आपके पास वो एटीएम होना चाहिए, जिससे पैसे भेजने हो. इसके साथ ही जहां भेजने हो, उसका एटीएम नंबर पता होना चाहिए.

दूसरे अकाउंट में कर सकते है पैसे ट्रांसफर

हम हमेशा पैसे ट्रांसफर करने के लिए बैंकों में लंबी लाइन लगाते हैं, लेकिन अब आपको ये करने की जरुरत नहीं है. आप एटीएम के जरिए एक बैंक अकाउंट से पैसे दूसरे बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं. आप एक एटीएम से 16 अकाउंट तक पैसे ट्रांसफर सकते हैं.

Advertisement

आपको बस अपने पास के किसी एटीएम में जाकर बैंक कार्ड से किसी भी अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.

घर में मगाएं नई चेक बुक

अगर आप भी चेक बुक के लिए बैंकों की लंबी लाइन के धक्के खा रहे है, तो आपको बता दें कि अब ये करने की जरुरत नहीं है. आप अपने घर के पास एटीएम से चुटकियों में नए चेक बुक के लिए रिक्वेस्ट दे सकते हैं. ये चेक बुक आपके द्वारा दर्ज किए गए एड्रेस पर पुहंच जाएगा.

Advertisement

यूटिलिटी बिल का कर सकते हैं भुगतान

एटीएम के जरिए आप किसी भी तरह के यूटिलिटी बिल का आसानी से भुगतान कर सकते हैं. लेकिन आप हर बिल का भुगतान एटीएम द्वारा नहीं कर पाएंगे.

आप उन्हीं बिल का भुगतान कर पाएंगे, जिन कंपनी ने आपके बैेक के साथ टाई-अप किया हो. इसकेस साथ ही आपको एटीएम के द्वारा बिल भरने के लिए बैंक की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा. लेकिन अब आप एक क्लिक पर किसी भी यूपीआई ऐप से बिल का भुगतान कर सकते हैं.

Advertisement

इसलिए बिल पेमेंट के लिए एटीएम का इस्तेमाल आज बहुत कम लोग ही करते हैं.