First EMI credit card: भारत की लीडिंग फाइनेंशियल सर्विस और UPI पेमेंट कंपनी BharatPe ने यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (यूनिटी बैंक) के साथ साझेदारी में यूनिटी बैंक भारतपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की।कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह क्रेडिट कार्ड 12 महीने तक की EMI ऑप्शन देता है, जिससे ग्राहकों को बड़ी खरीदारी आसानी से करने में मदद मिलती है।

Advertisement

इस कार्ड में उद्योग जगत की पहली ऐसी सुविधाएं हैं जो किराने का सामान, बिल भुगतान, यात्रा, उपयोगिताओं, बीमा प्रीमियम और जीवनशैली संबंधी खर्चों सहित रोजमर्रा के भुगतानों को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह से स्मार्ट और अधिक फायदेमंद बनाने के लिए डिजाइन की गई हैं।

Advertisement

नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन पेमेंट ऑफ इंडिया (NPCI) के RuPay नेटवर्क पर उपलब्ध, इस कार्ड को UPI से आसानी से जोड़ा जा सकता है, जिससे भारत के लाखों व्यापारियों को सुरक्षित और सुविधाजनक भुगतान संभव हो जाता है।

जीरो फीस स्ट्रक्चर के साथ, यह कार्ड सभी छिपी हुई लागतों को समाप्त कर देता है। इसमें कोई सदस्यता शुल्क, वार्षिक शुल्क, प्रोसेसिंग फीस नहीं है। ग्राहकों को बिना किसी जुर्माना के कभी भी अपनी EMI का पूर्व भुगतान करने की सुविधा भी मिलती है।

Advertisement

EMI ऑप्शन के साथ मिलेगा क्रेडिट कार्ड

यह कार्ड 12 महीने तक के लचीले EMI ऑप्शन देता है, जिससे ग्राहकों को बड़ी खरीदारी आसानी से करने में मदद मिलती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है EMI ट्रांसफर पर हर लेनदेन पर असीमित फ्लैट 2% रिवॉर्ड (जिलियन कॉइन्स), सभी व्यापारी श्रेणियों और प्लेटफॉर्म पर, बिना किसी प्रतिबंध के। जिलियन कॉइन्स को भारतपे ऐप के जरिए ब्रांड वाउचर, प्रोडक्ट या क्रेडिट कार्ड बिलों के पेमेंट के लिए रिडीम जा सकता है।

Advertisement

क्रेडिट कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई?

  • भारतपे ऐप डाउनलोड करें
  • इसके बाद, आप अपना फोन नंबर और पैन कार्ड डालकर आवेदन शुरू कर सकते हैं।
  • अपना ई-केवाईसी और वी-केवाईसी पूरा करें।
  • आपकी क्रेडिट सीमा तय हो जाएगी।
  • अब आप बिलिंग डेट और कार्ड पिन सेट करके अपना कार्ड एक्टिव कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही आपका यूनिटी बैंक भारतपे क्रेडिट कार्ड एक्टिव होने के बाद लेनदेन के लिए तैयार हो जाएगा।