नई द‍िल्‍ली: आधार कार्ड आज के समय में कई सेवाओं के लिए अनिवार्य है। यह देशों के लोगों की पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बनकर उभरा है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग हर दिन आधार कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं। इतना ही नहीं पैन कार्ड बनवाने, आरटीआर भरने जैसे कई कामों में आधार की जरूरत रहती है। आधार जारी करने वाली और इससे जुड़ी सेवाएं देने वाली अथॉरिटी यूआईडीएआई वक्त-वक्त पर आधार से जुड़े सवालों के जवाब देती रहती है। जानकारी दें कि लेकिन इसके बावजूद अगर आपके मन में आधार को लेकर कोई सवाल है तो उसका जवाब पाने में आधार हैंडबुक काम आ सकती है। आधार हैंडबुक यूआईडीएआई द्वारा जारी की गई है। इसमें आधार से जुड़े हर सवाल का जवाब है। नवजात शिशु का ऐसे बनवाएं AADHAAR, आसान है तरीका ये भी पढ़ें

Advertisement

एमआधार ऐप में भी उपलब्ध
मालूम हो कि यूआईडीएआई ने ट्वीट कर बताया है कि आधार हैंडबुक को मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। यह पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में https://uidai.gov.in/images/AadhaarHandbook2020.pdf पर उपलब्ध है। यूआईडीएआई ने एक अन्य ट्वीट में बताया है कि आधार से जुड़े कुछ सामान्य प्रश्नोत्तर (FAQs) यूआईडीएआई की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। https://uidai.gov.in/contact-support/have-any-question.html पर इन्हें एक्सेस किया जा सकता है। इसके अलावा नागरिक अपने मोबाइल पर भी इन्हें पढ़ सकते हैं। यह एमआधार ऐप में भी उपलब्ध हैं।

Advertisement

आप आधार चैटबोट की भी ले सकते हैं मदद
बता दें कि यूआईडीएआई का यह भी कहना है कि आधार से जुड़ी जानकारी या किसी भी अन्य सवाल के उत्तर के लिए नागरिक आधार चैटबोट की भी मदद ले सकते हैं। यूआईडीएआई का दावा है कि इस पर यूजर को आधार से जुड़ी किसी भी क्वेरी का तुरंत जवाब मिलेगा। दरअसल चैटबोट एक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है, जो चैट इंटरफेस की तरह काम करता है। यह आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस की मदद से सवालों के जवाब देता है। ये जवाब क्विक और ऑटोमेटेड होते हैं। इसके लिए https://uidai.gov.in पर जाकर 'Ask Aadhaar' आइकन पर क्लिक करना होगा।

Advertisement