नई दिल्ली: आधार कार्ड बेहद जरूरी हो चुका है क्योंकि अब हर जगह आधिकारिक डॉक्युमेंट्री के तौर पर इसको ही मांगा जाता है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र भी है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। जानकारी दें कि आधार संबंधी डिटेल डाउनलोड करने की सहूलियत को बढ़ाने के लिए यूआईडीएआई ने एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
यूनिक आइडेंटिफिकेशन ऑथिरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नया ऐप लॉन्च किया है। जी हां यूआईडीएआई ने मोबाइल आधार (एमआधार) का नया एप लॉन्च कर दिया है। इससे जनता को काफी आसानी होगी क्योंकि इस एप में लोगों को कई आधार संबंधी सेवाएं मिलेंगी। इन सेवाओं में आधार डाउनलोड करना, उसका स्टेटस चेक करना, आधार रीप्रिंट के लिए ऑर्डर देना और आधार केंद्र लोकेट (पता मालूम करना) करना आदि शामिल है। एप के जरिए आप बायोमेट्रिक लॉक व अनलॉक करने का विकल्प भी मिलेगा।
बता दें कि इसके साथ ही यूआईडीएआई ने ट्वीट में कहा कि जिन लोगों ने आधार का पुराना एप डाउनलोड कर रखा है, वे उसे अन-इंस्टॉल करें और नया एप डाउनलोड कर लें। यह एप एंड्रॉयड के गूगल प्ले के साथ ios के एपस्टोर पर उपलब्ध है।
1. मेन सर्विस डैशबोर्ड : जिसमें आपको रीप्रिंट के लिए ऑर्डर, पता बदलने, ऑफलाइन ई-केवाईसी डाउनलोड करना, क्यूआर कोड स्कैन करना, ई-में बदलना या वेरिफाई करना, आदि सुविधाएं मिलेंगी।
2. माय आधार सेक्शन : अपने ऐप पर जिस आधार प्रोफाइल को आप ऐड करने वाले हैं, उसके लिए स्पेस को पर्सनलाइज कीजिए।
- अब कहीं भी आपको अपना आधार कार्ड साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी। आधार से जुड़ी तमाम सुविधाओं के लिए एम-आधार एप का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इतना ही नहीं एम-आधार एप के जरिए आप अपने बायोमेट्रिक्स को लॉक या टेंपररली अनलॉक कर सकते हैं।
- जानकारी दें कि अगर किसी कारणवश आपके मोबाइल नंबर पर आधार ओटीपी नहीं आता है तो आप एम-आधार एप के टाइम-बेस्ड ओटीपी (टीओटीपी) का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो केवल 30 सेकेंड के लिए मान्य होता है।
- अच्छी बात तो यह है कि एम-आधार में जानकारी लीक का कोई खतरा नहीं है।
- एम-आधार में यूजर्स क्यूआर कोड के जरिए अपने आधार संबंधी डिटेल को शेयर करता है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार के लीक की कोई गुंजाइश नहीं होती।
- एम-आधार के जरिए यूजर्स मैसेज या ईमेल के जरिए ईकेवाईसी को शेयर कर सकता है।
दूसरी तरफ बता दें कि यूआईडीएआई ने ट्वीट कर ग्राहकों को अहम जानकारी दी है कि अब आधार में बदलाव करवाने के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यूआईडीएआई ने कहा है कि देशभर में 21 आधार सेवा केंद्र परिचालन में है। यह उसकी देशभर में ऐसे 114 केंद्र खोलने की योजना का हिस्सा है। बता दें कि ये केंद्र बैंक, डाकघर और अन्य राज्य सरकारों द्वारा चलाए जा रहे 35,000 आधार पंजीयन केंद्रों से अलग हैं। यूआईडीएआई ने इन केंद्रों को सातों दिन खुले रखने का फैसला किया है। जबकि इससे पहले, आधार सेवा केंद्र हर मंगलवार को बंद रहते थे। केवल सरकारी छुट्टियों पर आधार सेवा केंद्र बंद रहेंगे। केंद्रों पर आपको सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक सेवाएं उपलब्ध होंगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान