UGC NET December 2025: UGC NET दिसंबर 2025 के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। UGC NET दिसंबर 2025 की परीक्षा 31 दिसंबर से 7 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। NTA ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर को होने वाली UGC NET परीक्षा सिर्फ एक शिफ्ट में आयोजित होगी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Advertisement

एग्जाम सेंटर की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं...

Advertisement

UGC NET December 2025: एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर "UGC NET December 2025 City Intimation Slip" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा।

स्टेप 4: अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप 5: सबमिट करते ही सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिख जाएगी।

Advertisement

स्टेप 6: परीक्षा के लिए आवंटित शहर देखें।

स्टेप 7: सिटी स्लिप डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल कर रख लें।

सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में अतंर

  • सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर होता है। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश होते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी किया जाएगा। वहीं सिटी स्लिप उम्मीदवारों को यह बताती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी, ताकि वे पहले से यात्रा और रहने की योजना बना सकें।
  • अगर एडमिट कार्ड में नाम, जन्म तिथि, एप्लिकेशन नंबर, कैटेगरी, विषय, एग्जाम सेंटर, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जानकारी में अगर किसी भी तरह की गलती हो, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
  • परीक्षा के दिन सिटी स्लिप को एग्जाम सेंटर ले जाना जरूरी नहीं है जबकि एडमिट कार्ड के बिना आपको एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को UGC NET एडमिट कार्ड का प्रिंट, सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म, और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है।