नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते देश लॉकडाउन जारी है। ऐसे में लोगों के पास काफी समय है। इसलिए वह या तो काफी बातें कर रहे हैं, या ज्यादा नेट चला रहे हैं। इसके अलावा वर्क फ्रॉम होम भी बढ़ा है। ऐसे में जरूरी है कि लोगों को मोबाइल कंपनियों के अच्छे रिचार्ज प्लान की जानकारी हो। अगर अपनी जरूरत को देखते हुए रिचार्ज प्लान चुना जाता है तो काफी फायदेमंद रहता है। रिलायंस जियो के पास वैसे तो कई रिचार्ज प्लान हैं, लेकिन उसके पास 5 खास रिचार्ज प्लान हैं। इनमें ज्यादा वैलिडिटी और साथ में डेटा, कालिंग और एसएमएस भी खूब मिल रहा है।
रिलायंस जियो के इस प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस रिचार्ज प्लान में रोजाना 1.5जीबी का डेटा मिल रहा है। इसके अलावा जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और दूसरे नेटवर्क पर फोन करने के लिए 12000 मिनट का नॉन-जियो एफयूपी दिया जा रहा है। इसके अलावा 100 एसएमएस रोज फ्री में मिलते हैं। इस रिचार्ज प्लान के साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
रिलायंस जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 360 दिन है। इस प्लान में कुल 350जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ जियो टू जियो ऑनलिमिटेड कॉल और दूसरे नेटवर्क पर फोन करने के लिए 12000 मिनट का नॉन-जियो एफयूपी मिल रहा है। प्लान में रोजाना 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
रिलायंस जियो का यह प्लान 336 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस रिचार्ज प्लान में कुल 24जीबी डेटा दिया जा रहा है। इसके साथ प्लान में जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉल, जियो टू नॉन-जियो के लिए 12000 मिनट का एफयूपी और 3600 एसएमएस मिलेंगे। जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
रिलायंस जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। इसमें रोजाना 2जीबी का डेटा मिलेगा। इसके अलावा जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉल और दूसरे नेटवर्क पर फोन करने के लिए 3,000 मिनट का नॉन-जियो एफयूपी भी मिल रहा है। प्लान में रोजाना 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
रिलायंस जियो के 555 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। प्लान में हर दिन 1.5जीबी का डेटा मिलेगा। इसके अलावा जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉल और दूसरे नेटवर्क पर फोन करने के लिए 3,000 मिनट का नॉन-जियो एफयूपी भी मिल रहा है। प्लान में रोजाना 100 एसएमएस के साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान