नई दिल्ली, नवंबर 27। अपनी सीमित आय के अंदर कर्ज को कम करना इतना आसान नहीं होता है जितना लगता है। मगर ये काम असंभव भी नहीं है। सही और संयुक्त रणनीतियाों और कर्ज कम करने के अपने निरंतर प्रयास पर टिके रहने से कोई भी अपनी सीमित मासिक आय के जरिए ही लोन के जाल से बाहर निकल सकता है। यहां आपको कुछ टिप्स देंगे, जिनके जरिए आप आसानी से लोन से छुटकारा पा सकते हैं।
रोकथाम इलाज से बेहतर है, यह आपने कई बार सुना होगा। लोन कम करने में भी ऐसा ही होता है। अपने क्रेडिट कार्ड से ब्रेक लें या अतिरिक्त कर्ज लेने की आदत को कम करने के लिए अपने कार्ड को फ्रीज ही कर दें। अपने सभी खर्चों को मैनेज करने के लिए एक बजट तैयार करें। बजट निश्चित रूप से एक ऐसा उपकरण है जो कर्ज से चतुराई से आपको निकाल सकता है।
अपनी इनकम बढ़ाना आपके कर्ज को कम करने का पहला और सबसे चतुर तरीका होना चाहिए। जितना अधिक इनकम आप अपने कर्ज को चुकाने में लगाते हैं, उतनी ही जल्दी आप इसे पूरी तरह से समाप्त कर लेंगे। कुछ अतिरिक्त इनकम लगाने के लिए प्रयास करें जो आपके कर्ज के बोझ को कम करने में मदद कर सकता है।
कर्ज को कम करने का एक और स्मार्ट तरीका है इमरजेंसी फंड बनाना। यह किसी भी संभावित लोन को कम करने में प्रभावी है। यह आपकी बचत खाते को छूने के बजाय लोन को कम करने में काफी उपयोगी होगा। ये बचत आपको एक सुरक्षा प्रदान करती है जिसका उपयोग आप जरूरतों के लिए कर सकते हैं। यह आपको अपने क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से भी बचा सकता है।
उच्च ब्याज दर आपके लोन को बढ़ाने के अलावा कुछ नहीं करती। बता दें कि कम ब्याज दर के लिए आपको अपने लेनदार (क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता) से पूछताछ करनी होती है। ब्याज दरें नेगोशिएबल होती हैं और कम ब्याज दर मांगने से आपको अपना कर्ज कम करने में मदद मिल सकती है। यदि आपके पास एक अच्छी रीपेमेंट हिस्ट्री है, तो आपके क्रेडिट कार्ड पर कम ब्याज दर मिलने की अधिक संभावना है।
यदि निर्धारित समय अवधि में चुकाने से अधिक लोन बकाया है तो डेब्ट सेटलमेंट पर विचार करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें, आप अपने लेनदार से एकमुश्त भुगतान पर विचार करने के लिए कहते हैं जो बिल को पूरी तरह से खत्म कर देता है। यानी एक बार में निपटारा। मगर ध्यान रहे कि डेब्ट सेटलमेंट का आपके क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और इसका उपयोग केवल अंतिम उपाय के रूप में किया जाना चाहिए।
रिटायरमेंट फंड का उपयोग
अपने कर्ज को कम करने के लिए अपने रिटायरमेंट फंड से पैसा निकालना एक और स्मार्ट तरीका है। लेकिन यह आपका आखिरी विकल्प होना चाहिए। यह तरीका केवल उन मामलों में अपनाएं जब आपके पास कोई अन्य विकल्प न हो। यह समझना जरूरी है कि पैसे का मैनेजमेंट चतुराई से करें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान