नई दिल्ली: हुंडई का कार खरीदने का अगर मन बना रहे तो आपके लिए काफी ऑफर आया है। कार खरीदने के लिए घर बैठे ही लोन मिल जाएगा। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने व्हीकल फाइनेंस के लिए प्राइवेट सेक्टर का बड़ा बैंक एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। हुंडई मोटर इंडिया ने शुक्रवार को कहा, उसने अपने ऑनलाइन ऑटोमोटिव रिटेल प्लेटफॉर्म 'क्लिक टू बाय' के माध्यम से कार खरीदने वालों को कस्टमाइज्ड फाइनेंसिंग सॉल्यूशंस के लिए एचडीएफसी बैंक से समझौता किया है। एचएमआईएल ने एक बयान में कहा कि इस समझौता के तहत ग्राहक लोन के लिए क्लिक टू बाय प्लेटफॉर्म से अप्लाई कर सकते हैं। कार लोन के लिए ग्राहक को एचडीएफसी बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं होगी। गाड़ी बेचने जा रहें तो पहले जान लें ये जरूरी बात, फायदे में रहेंगे
एचएमआईएल के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट प्लानिंग) ने कहा कि एचडीएफसी बैंक के साथ हमारी साझेदारी नए ग्राहक के लिए एक नई शुरुआत है जो किसी भी वर्चुअल लोकेशन से सबसे आकर्षक फाइनेंस डील उपलब्ध कराएगी। इस बात की भी जानकारी दी कि क्लिक टू बाय के लॉन्च के बाद से, हमें इस प्लेटफॉर्म पर 9 लाख से अधिक विजिटर्स मिले हैं और दो महीनों में 17,000 से अधिक पंजीकरण दर्ज किए हैं। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक कंट्री हेड फॉर रिटेल लेंडिंग ने कहा, एचएमआईएल के साथ साझेदारी लेंडर्स के विश्वास के अनुरूप है कि वर्तमान माहौल में एक डिजिटल इकोसिस्टम बनाने की आवश्यकता है जो कस्टमर एक्सपीरियंस को बढ़ा सके। उन्होंने कहा, एक इकोसिस्टम जो OEMs, डीलरशिप और फाइनेंसर्स को एक साथ लाता है और एक ग्राहक को अपने घर बैठे एक नई कार खरीदने में सक्षमत बनाता है। एचएमआईएल ने हाल ही में क्लिक टू बाय लॉन्च किया था। यह एक कॉन्टैक्टलेस, सुरक्षित, सुविधाजनक और परेशानी मुक्त प्रक्रिया के माध्यम से कारों के ऑनलाइन-टू-एंड रिटेल की सुविधा के लिए बनाया गया है।
बता दें कि मई में कंपनी ने लॉकडाउन के बीच अपनी ग्रैंड आई10 Nios का नया वर्जन लॉन्च किया है। इस कार को बीएस6 डीजल वर्जन के साथ लॉन्च किया गया है। बता दें कि कंपनी अप्रैल में इसका सीएनजी वैरिएंट पेश कर चुकी है। 1.2 लीटर इंजन वाली इस कार की कीमत 6.75 लाख रुपये से शुरू है। कंपनी ने ग्रैंड आई10 Nios को बीते साल उतारा था। उसमें पेट्रोल वर्जन में दो इंजल विकल्प दिए गए थे जबकि डीजल में एक ही विकल्प था। पेट्रोल इंजन मॉडल बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के हिसाब से हैं। ग्रैंड आई10 Nios बीएस6 डीजल Magna, Sportz और Asta ट्रिम्स में ही उपलब्ध होगी। ग्रैंड आई10 Nios बीएस6 डीजल के अलग-अलग वैरिएंट्स में Magna की कीमत 6.75 लाख एक्स शोरूम दिल्ली है। जबकि ग्रैंड आई10 Nios Sportz AMT: 7.90 लाख रुपए और ग्रैंड आई10 Nios Asta 8.04 लाख रुपए एक्स शोरूम है।
दूसरी ओर आपको बता दें कि होंडा बाइक पर भारी भरकम डिस्काउंट भी मिल सकता। जी हां होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) की बाइक या स्कूटर लेने की सोच रहे हैं तो बेहतर मौका है। दरअसल, एसबीआई कार्ड होंडा टू-व्हीलर के लिए खास ऑफर लाया है। इसके तहत ग्राहक एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए होंडा टू-व्हीलर की खरीद पर 5 फीसदी तक कैशबैक पा सकते हैं। यानी ग्राहक को अधिकतम 4 हजार रुपए तक कैशबैक मिल सकता है। यह ऑफर सीमित अवधित के लिए है। होंडा टू-व्हीलर को ईएमआई पर लेने की भी सुविधा मिल रही है। एसबीआई कार्ड की ट्वीट के मुताबिक, ईएमआई ट्रांजैक्शन के लिए कम से कम 40,000 हजार रुपए का पेमेंट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से करने होंगे। यह ऑफर 31 जुलाई 2020 तक वैलिड है। एक्साइटिंग ऑफर के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान