Motor Insurance Policy : मोटर बीमा अधिकतर अन्य सामान्य बीमा पॉलिसियों की तरह, वार्षिक कवर होते हैं और समाप्ति पर इसे रिन्यू कराना होता है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत सड़कों पर चलने वाले हर वाहन के लिए थर्ड पार्टी मोटर बीमा पॉलिसी होना जरूरी है। बीमाधारक पर्याप्त और उचित कवरेज सुनिश्चित करने के लिए एक अच्छी पॉलिसी या अन्य ऐड-ऑन का विकल्प चुन सकता है। पर आपको मोटर बीमा को रिन्यू कराने से पहले कुछ बातों पर विचार करना चाहिए। यहां हम आपको उनमें से कुछ जरूरी पॉइंट्स के बारे में बताएंगे।

Advertisement

अपनी कार का बीमित घोषित मूल्य (इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू) जानें
मोटर पॉलिसी खरीदते या रिन्यू करते समय बीमित घोषित मूल्य (आईडीवी) एक महत्वपूर्ण फैक्टर होता है। यह चोरी या वाहन के नुकसान की स्थिति में प्राप्त होने वाला अधिकतम मूल्य होता है। आईडीवी भुगतान किए गए प्रीमियम की राशि को प्रभावित करता है और इसलिए इसे समझना जरूरी है। ध्यान रहे कि कम प्रीमियम अक्सर कम आईडीवी की कीमत पर आता है जिससे कवरेज पर्याप्त नहीं मिलता और भविष्य की क्लेम राशि पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है।

Advertisement

नो-क्लेम बोनस के लिए जाँच करें
नो-क्लेम बोनस (एनसीबी) एक छूट है जो बीमाधारक द्वारा पिछली पॉलिसी अवधि के दौरान कोई क्लेम दायर नहीं करने पर प्रदान किया जाता है। भारत में सामान्य बीमा कंपनियां बिना किसी क्लेम के लगातार पांच वर्षों तक एनसीबी लाभ के रूप में 50% तक की छूट की पेशकश करती हैं। एनसीबी लाभ केवल खुद के नुकसान (ओडी) प्रीमियम पर उपलब्ध है।

Advertisement

नियम और शर्तें पढ़ें
रिन्यू के समय, किसी भी गलत डिटेल से बचने के लिए शर्तों और अन्य डिटेल को चेक करें, क्योंकि यह आपको प्राप्त होने वाले कवरेज को प्रभावित कर सकता है। यदि वर्तमान पॉलिसी आपकी आवश्यकताओं को पूरा नहीं करती है तो आप कवरेज का विस्तार करके भी पॉलिसी का रिन्यू कर सकते हैं या एनसीबी खोए बिना बेहतर कवरेज, ऐड-ऑन और सेवा के लिए पॉलिसी को किसी अन्य बीमाकर्ता को ट्रांसफर करा सकते हैं।

Advertisement

नेटवर्क गैरेज की लिस्ट जरूर रखें
प्रत्येक मोटर बीमा कंपनी का देश भर में स्थित गैरेजों के साथ पार्टनरशिप होती है। इन गैरेजों को बीमा कंपनी नेटवर्क गैरेज के नाम से जाना जाता है। क्लेम निपटान प्रोसेस को आसान बनाने के लिए मोटर बीमा कंपनियां इन नेटवर्क गैरेजों में मरम्मत के लिए कैशलेस कार बीमा पॉलिसी प्रोवाइड करती हैं। पार्टनर गैरेज द्वारा सीधे बीमा कंपनी के साथ बिल को कैशलेस तरीके से निपटाया जाता है। इसलिए आपके पास इनकी लिस्ट होनी चाहिए।

Advertisement

एडिश्नल लाभ के लिए ऐड-ऑन
स्टैंडर्ड मोटर बीमा कवरेज द्वारा अक्सर कवर नहीं किए जाने वाले नुकसान को कम करने के लिए, आप मूल्यह्रास प्रतिपूर्ति (डेप्रिसिएशन रीइंबर्समेंट), एनसीबी सेफ्टी, बेसिक रोडसाइड असिसटेंस, इंजन गार्ड, असुविधा भत्ता, कंज्यूमेबल्स के लिए कवर, इमरजेंसी मेडिकल एक्सपेंस, बढ़ा हुआ व्यक्तिगत दुर्घटना कवर जैसे ऐड-ऑन ले सकते हैं। ये अतिरिक्त कवरेज, जो कम शुल्क के लिए वाहन पॉलिसी में जोड़े जा सकते हैं, बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। मोटर बीमा खरीदना एक महत्वपूर्ण निर्णय है जिसके लिए उपलब्ध विकल्पों के साथ-साथ आवश्यक ऐड-ऑन कवरेज की जांच की आवश्यकता होती है।

Advertisement