How to Repay Home Loan Early : होम लोन ईएमआई आम तौर पर लोगों के लिए हर महीने आने वाला सबसे भारी खर्च होता है। बढ़ती ब्याज दरों के दौर में एक नुकसान यह होता है कि या तो ईएमआई बढ़ती है या लोन की अवधि। दोनों में नुकसान लोन चुकाने वाले का ही है। इसलिए, लोग होम लोन को जल्दी से खत्म करने के तरीकों की तलाश करते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनसे आप होम लोन की रीपेमेंट तेजी से कर सकते हैं।
साल में कम से कम एक बार आंशिक भुगतान
साल में कम से कम एक बार होम लोन का एक बार में आंशिक भुगतान (लोन का एक हिस्सा) किया जा सकता है। लोन राशि के 20-25 फीसदी का भुगतान होम लोन की प्रिंसिपल राशि को काफी कम कर देगा और फिर ईएमआई राशि या लोन चुकाने की अवधि कम हो जाएगी। लोन लेने वाले प्रत्येक वर्ष कम से कम एक बार इस तरह के एकमुश्त भुगतान करने की योजना बना सकते हैं। ऐसा आप तब कर सकते हैं जब आपको सालाना बोनस मिले या कहीं से और आपको एक साथ बड़ी रकम मिल जाए।
ईएमआई राशि बढ़ाएं
सबसे शुरुआत में एक लोन लेने वाले को कोशिश करनी चाहिए और एक ऐसे बैंक को चुनना चाहिए जो सबसे कम ब्याज दर पर लोन देता है और इससे आप पर कम ईएमआई का बोझ पड़ेगा। आगे चल कर आप ये कर सकते हैं कि होम लोन पेमेंट पीरियड को कम करने के लिए थोड़ी अधिक ईएमआई का भुगतान कर सकते हैं। आप सालाना आधार पर लोन ईएमआई की राशि बढ़ा सकते हैं। आप हर साल 10 फीसदी तक ईएमआई बढ़ाने का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
कम अवधि में भुगतान करने का विकल्प चुनना
लोन लेने वाले पेमेंट के लिए कम अवधि का विकल्प चुन सकते हैं। इससे ईएमआई अधिक होगी लेकिन कर्जदार को कर्ज पर ब्याज का बोझ कम करने में मदद मिलेगी और लोन जल्दी अदा हो जाएगा।
इन बातों का रखें ध्यान :
ध्यान रहे कि एक भी ईएमआई का भुगतान समय पर न करने से चूकें क्योंकि इससे जुर्माना लग सकता है। यह आपके क्रेडिट स्कोर को भी निगेटिव तौर पर प्रभावित कर सकता है और आगे आपको लोन मिलना मुश्किल हो जाएगा। ब्याज और प्रिंसिपल पेमेंट के लिए टैक्स बेनेफिट उपलब्ध हैं, जो यूजर्स को पैसे बचाने में मदद कर सकते हैं जिसका उपयोग आंशिक भुगतान करने के लिए किया जा सकता है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित