EPFO : आमतौर पर नॉमिनेशन कई सारे फाइनेंशियल प्रोडक्ट जैसे बैंक अकाउंट, प्रोविडेंट फंड, म्यूचुअल फंड आदि के लिए उपलब्ध होता है। यह सुनिश्चित करने के लिए वक्त-वक्त पर नॉमिनेशन का रिव्यू करना जरूरी होता है कि वे आपकी वर्तमान इच्छाओं को दर्शाते करते है क्योंकि व्यक्तिगत परिस्थिति में बदलाव लाभार्थी की पसंद को भी प्रभावित कर सकते है।

Advertisement

फाइनेंशियल सेक्टर में नॉमिनेशन जरूरी होता है क्योंकि नॉमिनेशन यह सुनिश्चित करता है कि आपके गुजर जाने के बाद आपके किए हुए निवेश और आपकी संपत्ति आपके चुने हुए नॉमिनी को मिलेगा।

Advertisement

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में नॉमिनेशन बेहद ही जरूरी होता है क्योंकि नॉमिनेशन यह सुनिश्चित करता है कि आपके पीएफ अकाउंट की राशि आपके गुजर जाने के बाद आपके द्वारा नॉमिनी को ही दिया जाए।

ईपीएफओ श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक वैधानिक निकाय है, जो देश में संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए भविष्य निधि, पेंशन और बीमा योजनाओं का प्रबंधन करता है।

Advertisement

इसमें यह बात ध्यान देने वाली है कि ईपीएफओ में ई नॉमिनेशन दाखिल करने के लिए कोई आखिरी तारीख घोषित नहीं की गई है। इसके साथ ही अग्रिम दावों को दाखिल करने के लिए ई नामांकन अनिवार्य नहीं है।

अगर हम बात करें तो ईपीएफओ में ई नॉमिनेशन कौन जोड़ सकता है, तो फिर इसमें हम बता दें कि ई नॉमिनेशन की सुविधा ई साइन के साथ उपलब्ध होती है। इसी आधार सत्यापित यूएएन धारक ही ई नॉमिनेशन दाखिल कर सकते है। यह सुविधा सदस्य के यूएएन आधारित लोगों से ही मिलती है। क्योंकि आधार सत्यापन एक प्री कंडीशन है।

Advertisement

अगर हम ईपीएफओ में ई नामांकन की प्रकिया की बात करें, तो फिर इसके लिए सबसे पहले आपको ईपीएफओ के पोर्टल में लॉगिन करें।

परिवार के हर एक सदस्य के लिए एक फोटो और आधार अपलोड करे। आधार के डेटा को सदस्य के द्वारा दर्ज किए गए सदस्य के नाम, डेट ऑफ बर्थ को मैच किया जाता है। अगर जानकारी सही होती है तो फिर परिवार को जोड़ा जाएगा।

Advertisement

इसके पूरे होने के बाद पीडीएफ तैयार हो जाता है। जिसको आधार से जुड़े मोबाइल नंबर ओटीपी के वेरिफिकेशन के जरिए सदस्य के द्वारा पीडीएफ में सिग्नेचर करना होता है।

एक वैलिड नॉमिनेशन यह सुनिश्चित करता है कि सदस्य के गुजर जाने के बाद ऑनलाइन दावा को दायर करने के लिए फैमिली मेंबर अपने मोबाइल नंबर जो आधार से जुड़ा है। उस मोबाइल पर ओटीपी के जरिए से लॉगिन कर सकते है।

Advertisement

अगर हम ई साइन प्रक्रिया की बात करें, तो फिर इसके लिए ई साइन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको चेक बॉक्स का चयन करना होगा। अगले अगले पेज में आधार बेस्ड ई ऑथोएंटिकेशन के दो ऑप्शन आधार संख्या और वर्चुअल आईडी मिलेंगे।

आईडी दर्ज करना है इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसके बाद आपको ओटीपी दर्ज करना है। इसके बाद आपको सबमिट वाले ऑप्शन का चयन करना है। इसके बाद नामांकन का विवरण आपके ईपीएफओ के डेटाबेस में सेव हो जायेगा।