नई दिल्ली। आजकल बैंक और पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं की ब्याज दरें तेजी से घटी हैं। वहीं देश के ज्यादातर वरिष्ठ नागिरकों का गुजारा ब्याज पर ही होता है। ऐसे लोग अब तकलीफ महसूस कर रहे हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपको यह दिक्कत न हो तो आपको अभी से वित्तीय प्लानिंग शुरू कर देना चाहिए। अगर समय से आप वित्तीय प्लानिंग करेंगे तो आपको आसानी से हर माह 50,000 रुपये ब्याज के रूप में आसानी से मिलने लगेगा। आज कल ब्याज दरें 6 फीसदी के आसपास आ गई हैं। ऐसे में अगर आपके पास 1 करोड़ रुपये हो तो आराम से आप को हर माह 50 हजार रुपये महीने के आमदनी ब्याज के रूप में हो सकती है। लेकिन यह 1 करोड़ रुपये आए कहां से, आइये जानते हैं इसकी वित्तीय प्लानिंग। यह वित्तीय प्लानिंग केवल 5000 रुपये महीने के निवेश की है, जिससे आपका यह लक्ष्य आसानी से पूरा हो जाएगा।
आमतौर पर लगता है कि 1 करोड़ रुपये का फंड इकठ्ठा करना मुश्किल काम है। लेकिन अगर आप चाहें यह कठिन काम आसानी से हो सकता है। इसके लिए बैंक, पोस्ट ऑफिस और म्यूचुअल फंड का सहारा लिया जा सकता है। बैंक और पोस्ट ऑफिस में इस वक्त 6 फीसदी के आसपास ब्याज मिल रहा है। अगर मान लिया जाए कि इसमें आगे और कमी आएगी तो इसे 5 फीसदी भी माना जा सकता है। ऐसे में अगर आपको 1 करोड़ रुपये एकत्र करना है, तो आइये जानते हैं कि हर माह 5000 रुपये का निवेश कैसे आपका 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करा देता है।
आइये जानते हैं कैसे 5 फीसदी, 6 फीसदी, 7 फीसदी और 10 फीसदी ब्याज या रिटर्न मिले, तो कितना पैसा हर माह आपको जमा करना होगा।
अगर आपके पास फंड कम है या आप हर माह ज्यादा पैसे जमा नहीं कर सकते हैं, तो आपको यह बचत हर माह ज्यादा समय के लिए करनी होगी। अगर आप की नौकरी 20 या 22 साल में लग जाती है, तो आप अगले 30 साल के लिए आसानी से निवेश शुरू कर सकते हैं। यह निवेश बैंक या पोस्ट आफिस में होगा, तो सुरक्षित भी रहेगा और तय ब्याज के साथ आपका पैसा वापस भी मिल जाएगा। इसलिए आपको कम उम्र में ही निवेश की प्लानिंग शुरू करनी होगी। हालांकि अगर आपको लगता है कि आपकी उम्र थोड़ा ज्यादा हो गई तो निराश होने की जरूरत नहीं है। आप हर माह थोड़ा सा निवेश बढ़ा दें तो आपको निवेश का लक्ष्य 2 या 4 साल पहले भी मिल सकता है।
आजकल ब्याज दरें तेजी से कम हो रही हैं। ऐसे में हो सकता है कि यह गिरकर 5 फीसदी तक चली जाएं। ऐसे में अगर आप 30 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करना चाहते हैं, तो जानिए कितने रुपये का निवेश करना होगा।
-शुरू करें 12000 रुपये महीने का निवेश
-इस निवेश को 30 साल तक चालू रखें
-इस दौरान आप जमा करेंगे 43.20 लाख रुपये
-इस निवेश पर करीब 57 लाख रुपये का ब्याज
-अगर मिले 5 फीसदी का ब्याज तो कुल मिलाकर 30 साल बाद आपके पास होगा करीब 1 करोड़ रुपये
5 फीसदी तक का ब्याज आसानी से बैंक या पोस्ट ऑफिस की स्कीम में पाया जा सकता है।
10,000 रुपये महीने का करना होगा निवेश
-शुरू करें 10,000 रुपये महीने का निवेश
-इस निवेश को 30 साल तक चालू रखें
-इस दौरान आप जमा करेंगे 36 लाख रुपये
-इस निवेश पर करीब 64.98 लाख रुपये का रिटर्न
-अगर मिले 6 फीसदी का रिटर्न तो कुल मिलाकर 30 साल बाद आपके पास होगा 1.09 करोड़ रुपये
औसतन 6 फीसदी का ब्याज आजकल बैंक और पोस्ट ऑफिस की स्कीमों में मिल रहा है।
8000 रुपये महीने का करना होगा निवेश
-शुरू करें 8000 रुपये महीने का निवेश
-इस निवेश को 30 साल तक चालू रखें
-इस दौरान आप जमा करेंगे 28.80 लाख रुपये
-इस निवेश पर करीब 69.36 लाख रुपये का रिटर्न
-अगर मिले 7 फीसदी रिटर्न तो कुल मिलाकर 30 साल बाद आपके पास होगा करीब 1 करोड़ रुपये
7 फीसदी तक ब्याज निजी के क्षेत्र के बैंक और निजी और सरकारी क्षेत्र की कंपनियां अपनी एफडी पर दे रही हैं। इसके अलावा 7 फीसदी का रिटर्न म्यूचुअल फंड में निवेश करके भी पाया जा सकता है।
7000 रुपये का करना होगा निवेश
-शुरू करें 7000 रुपये महीने का निवेश
-इस निवेश को 30 साल तक चालू रखें
-इस दौरान आप जमा करेंगे 25.20 लाख रुपये
-इस निवेश पर करीब 79.82 लाख रुपये का रिटर्न
-अगर 8 फीसदी मिले रिटर्न तो कुल मिलाकर 30 साल बाद आपके पास होगा 1.01 करोड़ रुपये
8 फीसदी का रिटर्न या ब्याज आपको निजी और सरकारी क्षेत्र की कंपनियों की एफडी पर मिल सकता है। इसके अलावा 8 फीसदी का रिटर्न आपको म्युचुअल फंड में भी मिल सकता है।
5000 रुपये महीने का करना होगा निवेश
-शुरू करें 5000 रुपये महीने का निवेश
-इस निवेश को 30 साल तक चालू रखें
-इस दौरान आप जमा करेंगे 18 लाख रुपये
-इस निवेश पर करीब 96 लाख रुपये का रिटर्न
-अगर 10 फीसदी मिले रिटर्न तो कुल मिलाकर 30 साल बाद आपके पास होगा 1.13 करोड़ रुपये
10 फीसदी तक का रिटर्न आमतौर पर निवेश करके ही हासिल किया जा सकता है। यह निवेश म्यूचुअल फंड या शेयर बाजार में किया जा सकता है।
More Articles
- 31 जुलाई को खत्म हो रहे हैं क्रोमा और एप्पल के बैंक ऑफर्स: खरीदारी से पहले जान लें ये जरूरी नियम
- 30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?
- Jio यूजर्स के लिए आखिरी 72 घंटे: कैशबैक और फ्री OTT का फायदा उठाने के लिए अभी करें ये रिचार्ज
- Amazon Great Freedom Festival Sale: HDFC कार्ड पर 10% छूट, जानें कब से शुरू होगी शॉपिंग
- ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही
- भारी बारिश से नेटवर्क ठप? DoT ने शुरू की इंट्रा सर्कल रोमिंग, अब किसी भी सिम पर मिलेगा सिग्नल