नई दिल्ली: फादर्स डे 21 जून को सेलिब्रेट किया जाएगा। इस मौके पर आप भी अपने पापा को कुछ खास गिफ्ट देकर इस दिन को और भी खूबसूरत बना सकते हैं। फादर्स डे के मौके पर आप अगर अपने पापा के लिए नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ खास स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके पापा के लिए बेस्ट गिफ्ट साबित हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही फोन के बारे में जिनकी कीमत 15,000 से भी कम ज़रूर है, मगर फीचर्स के मामले में ये धांसू स्मार्टफोन्स हैं।
रियलमी 6 की कीमत 13,999 रुपये है। रियलमी 6 में 6.5 इंच का पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.5% है। इस फोन में MediaTek Helio G90T प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो Realme 6 के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक में 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन के बैक में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिया गया है।
रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत-13,999 रुपये है। इस में 6.67 इंच का फुल HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रेजोलूशन 2400X1080 पिक्सल है और ये ट्रिपल कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ पेश किया गया है। कैमरे की बात करें तो रेडमी नोट 9 प्रो में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का माइक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी क लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का इनडिस्प्ले सेल्फी शूटर कैमरा है।
सैमसंग गैलेक्सी एम21 की कीमत 13,999 रुपये है। गैलेक्सी M21 में 6.4 इंच का फुल HD+ इनफिनिटी U डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोलूशन 1080x2340 पिक्सल है। कैमरे की बात करें तो ये ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आता है। फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। फोन के फ्रंट में सैमसंग ने इसमें 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो कि 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy M11
फादर्स डे के मौके पर आप Samsung Galaxy M11 के बारे में विचार कर सकते हैं। इस फोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। Galaxy M11 में 5.7 इंच एचडी प्लस इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दी गई है। स्मार्टफोन में 3 GB रैम व 32 GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें 13MP मेन सेंसर, 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, जो 115 डिग्री तक घूम कर फोटो लेने में मदद करता है। सेल्फी लेने के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है।
मोटोरोला वन विजन की कीमत 14,999 रुपये है। इसमें 6.3 इंच फुल HD+ का डिस्प्ले होल-पंच के साथ दिया गया है। डिस्प्ले का रिज़ोल्यूशन 1080X2520 पिक्सल्स है, जो कि काफी अच्छा है। फोन के रियर पैनल में गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 3.5mm जैक दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 48MP कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए Motorola One Vision में 25 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, जो कि काफी यूनीक है। बैटरी के मामले में फोन औसत है। इसमें 3500mAh की बैटरी दी गई है जो फॉस्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान