नई दिल्ली, फरवरी 23। आप अपने बच्चों के लिए बैंक में अकाउंट खोल सकते हैं। इसके कई फायदे हैं। बच्चों के भविष्य की चिंता हर मां बाप को होती है। इतना ही नहीं उन्हें हर तरह की सुविधा और आरामदायक जिंदगी देने की कोशिश हर अभिभावक चाहते है। बच्चों का बैंक खाता खुलवाकर माता-पिता उनके लिए सेविंग कर सकते हैं। जिससे उनके लिए बड़ा फंड तैयार होने में मदद मिलती है। इस अकाउंट में बचत का पैसा रखने पर भविष्य में बच्चों की उच्च शिक्षा, शादी आदि पर खर्च किया जा सकता है। इसके साथ ही बच्चों को पैसे के महत्व के बारे में बताना भी आसान हो जाता है। बैंक में बच्चों के लिए खोले जाने वाले खाते को माइनर अकाउंट कहा जाता है। माइनर का मतलब ऐसे व्यक्ति से है, जिसकी उम्र 18 साल से कम है। वैसे तो लगभग हर बैंक बच्चों के लिए स्पेशल खाता की सुविधा देते है। लेकिन आज हम अपने इस खबर में एचडीएफसी बैंक में मिल रहे बेनिफिट्स की बात करेंगे।
प्राइवेट सेक्टर के अग्रणी एचडीएफसी बैंक में आप बच्चों का भी सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं। इसमें कई तरह के बेनिफिट और सुविधाएं मिलती हैं। सुपर किड्स सेविंग अकाउंट के नाम से यह बचत खाता बेहद खास है। इसमें आपको हेल्थकेयर, शॉपिंग और एजुकेशनल बेनिफिट मिलते हैं। अगर आपका भी एचडीएफसी बैंक में सेविंग अकाउंट है तो आप अपने बच्चे के नाम (18 साल तक की उम्र तक के) से सुपर किड्स सेविंग अकाउंट ओपन करा सकते हैं। बता दें कि बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अगर आपका बैंक अकाउंट एचडीएफसी बैंक में नहीं है तो ओपन कराना होगा, तभी आप सुपर किड्स सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं। अकाउंट में तिमाही औसत बैलेंस एक लाख रुपये होने चाहिए या 4 लाख रुपये की एफडी मेंटेन होनी चाहिए।
बैंक में सुपर किड्स सेविंग अकाउंट ओपन करने पर आपको 5 हजार रुपये मूल्य का ई-गिफ्ट वाउचर, 1000 रुपये मूल्य का NetMeds वाउचर, 1000 रुपये मूल्य का अपोलो फार्मे ई-गिफ्ट कार्ड या 999 रुपये का मेडीबडी मेंबरशिप वाउचर मिलेगा। इसके अलावा, 1000 रुपये मूल्य का हैमलीज़-गिफ्ट कार्ड/मिंत्रा ई-गिफ्ट कार्ड/फर्स्टक्राई ई-गिफ्ट कार्ड मिलेगा।
- अगर माता-पिता की डेथ हो जाती है तो 5 लाख रुपये का एजुकेशन इंश्योरेंस कवर फ्री मिलता है।
- आपकी परमिशन के साथ बच्चे के नाम एटीएम या डेबिट कार्ड जारी किया जाता है।
- आपका बच्चा इस एटीएम कार्ड से हर रोज मैक्सिमम 2500 रुपये निकाल सकता है और मर्चेंट्स पर 10 हजार रुपये प्रति दिन खर्च कर सकता है।
- एटीएम से ट्रांजैक्शन बिल्कुल फ्री होता है. ई-स्टेटमेंट भी ईमेल पर बिल्कुल फ्री मिलता है।
- सुपर किड्स सेविंग अकाउंट होल्डर को फ्री में पासबुक मिलती है।
- आसान बैंकिंग सुविधाएं जैसे- नेटबैंकिंग, फोनबैंकिंग और मोबाइलबैंकिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसमें बच्चा अपने खाते की शेष राशि की जांच करने, उपयोगिता बिलों का भुगतान करने या यहां तक कि एसएमएस के जरिेये और चेक पेमेंट की परमिशन देती है।
अगर अकाउंट में तिमाही औसत बैलेंस 1 लाख रुपये नहीं हो तो आपको 299 रुपये से 999 रुपये तक का चार्ज देना होता है। 25 पेज चेक बुक प्रति वित्तीय वर्ष फ्री है लेकिन इसके बाद इतने ही पन्नों वाले चेक बुक के लिए आपको 100 रुपये देने होंगे। इसके अलावा हर महीने पांच फ्री कैश ट्रांजैक्शन का प्रावधान है। इसके बाद छठे ट्रांजैक्शन से आपको 150 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन के हिसाब से चार्ज देना होता है। फोन बैंकिंग और एटीएम कार्ड फ्री है। पिन रीजेनरेशन के 50 रुपये देने होते हैं। इसके अलावा भी तमाम तरह के चार्जेज हैं।
- सबसे पहले आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in या फिर www.sbi.co.in/web/personal-banking/home पर विजिट करें।
- इसके बाद पर्सनल बैंकिंग में क्लिक करें और सेविंग अकाउंट फॉर माइनर्स को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद अप्लाई नाउ पर क्लिक करें। डिजिटल सेविंग अकाउंट और इंस्टा सेविंग अकाउंट दिखाई देगा, जिसमें आपको जाना है उसमें प्रॉसेस शुरू करें।
- अब आपको ओपेन ए डिजिटल अकाउंट के टैब में क्लिक करना है।
- इसके बाद अप्लाई नाउ क्लिक करके अगले पेज में जाएं।
- अकाउंट ओपन करने के लिए अपनी पूरी जानकारी दर्ज करें।
- यहां पर ध्यान दें कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक बार एसबीआई के ब्रांच में जाना जरूरी है।
- आप ऑफलाइन तरीके से एसबीआई के ब्रांच में भी जाकर अकाउंट ओपन कर सकते हैं।
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके