नई दिल्ली: प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर अपने घर का सपना पूरा कर सकते हैं। याद दिला दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में आवास योजना (पीएमएवाई) शुरू की थी। इसका मकसद लोगों के अपने घर का सपना साकार करना था। अगर आप भी पीएम आवास स्कीम का फायदा लेना चाहते हैं तो अब आप ये काम बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। आपको जानकारी दें कि देश की केंद्र सरकार ने गरीब जनता को सस्ते में घर मुहैया कराने की सुविधा दी है। इस सुविधा के तहत आपको ढाई लाख रुपए तक की सब्सिडी मिलती है। पीएम आवास योजना का फायदा लाखों लोग उठा चुके हैं।
उमंग एप पर मिलेगी पीएम आवास योजना की हर जानकारी
अब आप इस सरकारी योजना के बारे में घर बैठे मोबाइल ऐप से ही पता लगा सकते हैं। आप पीएम आवास योजना के बारे में उमंग ऐप से पता लगा सकते हैं। घर बैठे आपको योजना से जुड़ी हर जानकारी इस सरकारी ऐप के जरिए मिलेगी। मालूम हो कि इस बात की जानकारी उंमग एप इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैडिल पर भी दी है।
बता दें कि ट्वीट में लिखा है कि भारत सरकार ने शहरी नागरिकों को किफायती आवास प्रदान करने के लिए सभी के लिए आवास पहल के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की है। नागरिक #UMANG ऐप के माध्यम से आसानी से इस योजना से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते है। इस बात से भी अवगत करा दें कि हाल ही में सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) की डेडलाइन बढ़ा दी है। इसके तहत क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम को 31 मार्च 2021 तक बढ़ाया गया है। घर खरीदने वालों को सीएलएसएस या क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी दी जाती है। यह सब्सिडी अधिकतम 2.67 लाख रुपए तक हो सकती है।
- अगर आप प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लिए गए लोन पर सब्सिडी की राशि जानना चाहते हैं, तो उमंग ऐप पर जाकर 'सीएलएसएस सब्सिडी कैलकुलेटर' फीचर का उपयोग कर सकते हैं।
- इसके अलावा 'अबाउट पीएमजेएवाई' पर क्लिक करके प्रधान मंत्री आवास योजना के बारे में सभी जानकारी ले सकते हैं।
- 'सीएलएसएस ट्रैकर' के जरिए अपने सीएलएसएस आवेदन का स्टेटस जान सकते हैं और 'पीएमजेएवाई (अर्बन)- प्रोग्रेस' पर क्लिक करके योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ले सकते हैं।
- इसमें इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (ईडब्लूएस)
- लोअर इनकम ग्रुप (एलआईजी)
- लोअर इनकम ग्रुप (एलआईजी)
- मिडिल इनकम ग्रुप 2 (एमआईजी2)
- इसके लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in पर जाना होगा।
- अगर आप चाहें तो सीधा https://pmaymis.gov.in/Open/Find_Beneficiary_Details.aspx इस लिंक पर क्लिक कर मेन पेज पर पहुंच सकते हैं।
- इसके बाद आपको Search Beneficiary पर क्लिक करना होगा।
- यहां आपसे आधार नंबर और अन्य जानकारियां मांगी जाएंगी।
- इसमें जानकारियों को भरकर सबमिट कर दें।
- आपको आपके आवेदन का पूरा विवरण मिल जाएगा।
सरकार की ओर से इस स्कीम के लिए चार तरह की कैटेगिरी तैयार की गई हैं।
बता दें कि 3 से लेकर 6 लाख : ईडब्लूएस और एलआईजी की कैटेगिरी में आते हैं।
इसके अलावा 6 से 12 लाख : एमआईजी I की कैटेगिरी में आते हैं।
इसके साथ ही 12 से 18 लाख वाले : एमआईजी II की कैटेगिरी में आते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान