नई दिल्ली: देश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। महामारी मीडिल क्लास के लोगों के आफत बनकर आई है। कुछ लोगों के लिए जीविका चलाना भी मुश्किल हो गया है। इन हालातों में लोगों के पास पैसों की किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। Gold Insurance : गहनों पर कई ज्वेलर्स Free दे रहे हैं बीमा, जान लें आप भी ये भी पढ़ें
कई लोगों ने अपनी नौकरी खो दी है, कई के वेतन में कटौती कर दी गई है। ऐसी स्थिति में यह साफ है कि व्यक्ति को अल्पकालिक वित्तीय तनाव झेलना होगा। जब आपके पास आय का कोई साधन नहीं होगा तो बैंक लोन देने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। लेकिन परेशान होने की जरुरत नहीं है। हम अपनी खबर के जरिए आपको बताएंगे कि आप कैसे आसान विकल्पों के लिए लोन ले सकते है।
आपको बता दें कि पीपीएफ अकाउंट पर भी शॉर्ट-टर्म लोन मिलता है। हालांकि, यह अकाउंट खुलने के तीसरे वित्त वर्ष से उपलब्ध है। इसके लिए कागजी जरूरतों में पीपीएफ अकाउंट का पासबुक और फॉर्म डी जमा करना होता है। लोन की रकम अप्लाई करने के वक्त मौजूद बैलेंस का 25 फीसद तक हो सकती है।
जान लें क्या है शर्त
- पीपीएफ खोलने के तीसरे वित्त वर्ष में लोन ले सकते हैं।
- छठवें वित्तीय वर्ष तक लोन लिया जा सकता है
- एक वित्त वर्ष में सिर्फ एक बार लोन ले सकते हैं
- गोल्ड लोन लेते वक्त गोल्ड प्योरिटी देखी जाती है
- लोन के लिए गोल्ड प्योरिटी 18-22 कैरट जरूरी
- गोल्ड क्वॉइन भी 50 ग्राम तक के होने चाहिए
- कई जगहों पर लोन के लिए उम्र भी एक शर्त
- लोन के लिए उम्र 18 से 75 के बीच होनी चाहिए
- जान लें क्या है शर्त
- एफडी के बदले लोन लेने के लिए तय हैं नियम
- लोन के लिए उम्र 21 साल या उससे ज्यादा हो
- जिस बैंक से ले रहे हैं, वहीं एफडी होना जरूरी
- नाबालिग के नाम पर एफडी तो नहीं मिलेगा लोन
- जान लें क्या है शर्त
- वेतनभोगी हैं तो 3 साल का अनुभव होना जरूरी
- कारोबारी हैं तो कारोबार कम से कम 5 साल पुराना हो
- 750 से ज्यादा सिबिल स्कोर लोन मिलना करेगा आसान
मुश्किल के वक्त में गोल्ड बड़े काम की चीज। गोल्ड लोन से उधार लेने वाले अपने सोने के आभूषणों का मोनेटाइजिंग करके अपने पैसे की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। कर्ज कर्जदाता द्वारा निर्धारित सोने के मूल्य का 75% तक जा सकती है और ब्याज दर लगभग 9.10% से शुरू होती है।
जान लें क्या है शर्त
फिक्स्ड डिपोजिट (एफडी) पर भी लोन ले सकते हैं। एफडी की वैल्यू का 95% लोन मिल सकता है। लोन पर ब्याज एफडी की ब्याज दरों से 1-2% ज्यादा है। लोन की अवधि एफडी की अवधि के बराबर होती है। आमतौर पर कोई चार्ज/प्री-पेमेंट चार्जेस नहीं होता।
आप अपनी प्रॉपर्टी के बूते ले सकते हैं बड़ा लोन ले सकते है।रेजिडेंशियल, कमर्शियल प्रॉपर्टी पर मिलेगा लोन। 5 लाख से 10 करोड़ रुपए तक का लोन संभव है। प्रॉपर्टी की वैल्यू के आधार पर लोन मिलेगा। लोन पर 9-16% के बीच ब्याज लगता है।
पर्सनल लोन बैंकों की ओर से दिया जाने वाला बेहद लोकप्रिय शॉर्ट-टर्म लोन है। बैंक के सिक्योर्ड लोन की तुलना में इसकी ब्याज दर अधिक होती है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड के बदले लोन ले सकते हैं। मौजूदा कार्डधारकों को उनके कार्ड के प्रकार, व्यय और रीपेमेंट के आधार पर लोन मिल जाता है। एक बार कार्डधारक द्वारा इस कर्ज का लाभ उठा लेने पर उसकी क्रेडिट सीमा उस राशि से कम हो जाएगी। हालांकि, कुछ कर्जदाता स्वीकृत क्रेडिट सीमा से ज्यादा और क्रेडिट कार्ड के बदले लोन देते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग