नई दिल्ली: फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) एक परंपरागत और भरोसेमंद निवेश का विकल्प है। एफडी गारंटिड रिटर्न पाने का बेहतरीन माध्यम ही नहीं, बल्कि दिमागी सुकून के हिसाब से भी महत्वपूर्ण है। निवेश विकल्पों में फिक्स्ड डिपोजिट काफी पॉपुलर रहा है। लेकिन इसके बाद भी देखा गया है कि बैंक एफडी में कम रिटर्न होने से अधिकांश निवेशक अपना पैसा कहीं और निवेश करना चाहते हैं। Top 10 बैंक : 1 साल के FD पर चेक करें कौन सा बैंक दे रहा ज्यादा ब्याज ये भी पढ़ें
फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दर पिछले दो साल से गिर रही है और इसने 12 साल के सबसे निचले स्तर को छू लिया है। इसी कारण एफडी का आकर्षण धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है और लोग दूसरे निवेश विकल्पों की ओर देख रहे हैं। तो चलिए इस खबर के जरिए हम आपको निवेश के 5 विकल्पों के बारे में बताते है।
निवेश का शानदार विकल्प नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स (एनएससी) इस समय ग्राहकों को 6.8 फीसद ब्याज दर प्रदान कर रहा है। यह मैच्योरिटी पर देय है। इस योजना में खाता खोलने के लिए न्यूनतम राशि 1,000 रुपये है। 10 साल से अधिक आयु के नाबालिग भी एनएससी खरीदे सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की बचत योजना एनएससी अपने निश्चित आय पोर्टफोलियो के कारण निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है। ये प्रमाणपत्र उन लोगों के लिए सुरक्षित और उपयोगी हैं, जो पूंजी की सुरक्षा चाहते हैं।
किसान विकास पत्र (केवीपी) इस समय ग्राहकों को 6.9 फीसद ब्याज दर प्रदान कर रहा है। इस योजना में खाता खोलने के लिए न्यूनतम राशि 1,000 रुपये है। यह भारत में पोस्ट ऑफिल री एक काफी अच्छी बचत योजना है। इस योजना में निवेश पूरी तरह जोखिम मुक्त निवेश है। इस योजना में निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं है।
अगर हम प्रमुख बैंकों की तुलना में स्मॉल फाइनेंस बैंक की बात करें तो यहां जमा पर काफी अधिक ब्याज प्रदान करते हैं। स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर 8 से 9 फीसद के बीच ब्याज प्रदान करते हैं। इन बैंकों की एफडी में निवेश कर निवेशक अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
बात करें अगर सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (एससीएसएस) की तो इस समय ग्राहकों को 7.4 फीसद ब्याज दर प्रदान कर रही है। इस योजना में खाता खोलने के लिए न्यूनतम राशि 1,000 रुपये है। 60 साल या इससे अधिक आयु का व्यक्ति एससीएसएस में निवेश कर सकता है। निवेशक इस योजना में व्यक्तिगत या जीवनसाथी के साथ एक से अधिक खाते संचालित कर सकता है। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 5 साल है। इस योजना में मैच्योरिटी के बाद खाते को आगे तीन साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट में बैंक एफडी की तुलना में अधिक रिटर्न मिलता है। कॉर्पोरेट एफडी में 7 से 8 फीसद सालाना रिटर्न मिल जाता है। हालांकि, कॉर्पोरेट एफडी में बैंक एफडी की तुलना में अधिक जोखिम होता है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, जो उच्च रिटर्न के लिए इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश करने के इच्छुक नहीं हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान