नई दिल्ली: कोरोना महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में लोगों कोरोनावारयस के डर से एटीएम के इस्तेमाल से बच रहे हैं। लेकिन कैश की जरूरतों को देखते हुए बैंक ने कार्डलैस पैसे निकालने की सुविधा दी है। तो आपको बताते हैं कि कौन से बैंक आपको ये खास सुविधा दे रहे हैं।
Advertisement
इन बैंकों ने दी खास सुविधा
देश के सरकारी बैंक एसबीआई, बीओबी, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को कार्डलैस ट्रांजेक्शन की सुविधा दी है। लेकिन इस सुविधा में ग्राहक लिमिटेड ट्रांजेक्शन ही कर सकते हैं। इस सीमा की रेंज बैंकों के आधार पर 10,000 से 20,000 के बीच की है। तो जानते हैं कि आप कैसे कैशलैस ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
Advertisement
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई)
- एसबीआई की इस सुविधा के लिए आपको इंटरनेट बैंकिंग ऐप योनो डाउनलोड करना होगा।
- इसके बाद में योनो कैश पर क्लिक करना होगा।
- अब अकाउंट नंबर सलेक्ट कर जितनी राशि की निकासी करनी है, वह संख्या डालनी होगी।
- अब ग्राहक को एक एसएमएस मिलेगा, जिसमें योनो कैश ट्रांजेक्शन नंबर और योनो कैश पिन भी होगा।
- अब ग्राहक को एसबीआई एटीएम जाना होगा और एटीएम स्क्रीन पर योनो कैश को चुनना होगा।
- अब योनो कैश ट्रांजेक्शन नंबर, निकासी की राशि डालनी होगी।
- अब योनो कैश पिन डालनी होगी।
- सत्यापन के बाद एटीएम से ग्राहक को नकदी मिल जाएगी।
- इसके अलावा प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने भी ग्राहकों को एटीएम से कार्डलैस निकासी करने की सुविधा दी है।
- इसके लिए ग्राहक को इंस्टेंट मनी ट्रांसफर (आईएमटी) सेवा शुरू करानी होगी।
- अब बैंक के एटीएम पर जाकर ग्राहक को आईएमटी विकल्प को चुनकर विड्राव आईएमटी पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद ग्राहक को कुछ जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, सेंडर्स कोड, एसएमएस कोड और आईएमटी राशि दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद ग्राहक को मशीन से नकदी मिल जाएगी।
- अगर आपका खाता आईसीआईसीआई बैंक में है तो बता दें कि बैंक ग्राहकों को ये खास सुविधा दे रहा है। इसके लिए ग्राहक को सबसे पहले आईसीआईसीआई बैंक का मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा।
- अब सर्विसेज में जाना होगा और कार्डलेश कैश विड्रावल पर क्लिक करना होगा।
- अब ग्राहक को राशि और पिन डालना होगा। अब जिस अकाउंट से निकासी करनी है, उसे चुनना होगा।
- डिटेल्स कन्फर्म करने सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- अब ग्राहक को एक मैसेज मिलेगा, जिसमें छह अंकों का कोड दिया गया होगा, जो छह घंटे तक वैध रहेगा।
- अब ग्राहक को आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम जाना होगा और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, चार अंक का अस्थाई कोड, छह अंकों का कोड और निकासी की राशि दर्ज करनी होगी।
- सत्यापन के बाद ग्राहक को एटीएम से नकदी मिल जाएगी।
- बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपने ग्राहकों को कार्डलैस कैश निकालने की सुविधा दी है।
- आप इस बैंक का ऐप डाउनलोड कर इस सुविधा का फायदा ले सकते हैं।
- आपको बीओबी के ऐप में कैश ऑन मोबाइल पर क्लिक करना होगा। अब आपको अमाउंट और पिन एंटर करना होगा।
- इसके बाद में आपको रजिस्टर्ड नंबर पर एक कोड आएगा।
- अब इस ओटीपी को एंटर करना होगा। अब आप एटीएम से कैश निकाल पाएंगे।
एक्सिस बैंक
आईसीआईसीआई बैंक
बैंक ऑफ बड़ौदा
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान